फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आधार कार्ड के नाम पर आपके साथ भी तो नहीं हो रहा यह काम

Mon, 03 Apr 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
अगर आप भी आधार कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंक‌ि हो सकता है क‌ि आप भी ठगी का श‌िकार हो जाएं।
विज्ञापन

2 of 7
प्रशासन की नाक के नीचे तहसील परिसर में आधार केंद्र पर आधार कार्ड बनाने के एवज में अवैध वसूली का धंधा चल रहा था। सोमवार को ऐसे ही एक मामला सामने आया। 
विज्ञापन

3 of 7
आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए सौ रुपये की डिमांड की गई। शिकायत पर एसडीएम मनीष सिंह ने आधार सेंटर सील कर दिया है। 

4 of 7
गोविंदपुरी निवासी निदान जनसमिति के अध्यक्ष सचिन कुमार संत ने एसडीएम को शिकायत कर बताया कि वह अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए अपने बेटे के साथ सोमवार को तहसील परिसर में गए थे। 
विज्ञापन

5 of 7
उन्होंने अपने और बेटे के आधार कार्ड बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहा तो ऑपरेटर ने प्रति आधार सौ रुपये की मांग की। जबकि यह राशि नियमानुसार नहीं ली जा सकती। उसने विरोध किया तो सेंटर संचालक ने उसके बातों को दरकिनार कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : UIADI
इस पर उन्होंने अपने अन्य साथियों पूरण पांडे, मनोज जोशी, अनुज सिंह, विक्की बाली, उपहार चौधरी, हन्नी अग्रवाल, राजीव शर्मा आदि को भी बुला लिया और मामले की लिखित शिकायत एसडीएम मनीष कुमार सिंह से की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मौके पर पहुंचे एसडीएम ने शिकायत को सही पाया और आधार कार्ड सेंटर को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि इस तरह के सेंटर चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें