फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों ट्रकों की टक्कर इतनी तेज थी कि परखच्चे उड़ गए, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Tue, 08 Jan 2019 10:20 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
 ट्रकों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में भटौली के पास रविवार की रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ट्रक में फंसे चालक और हेल्परों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को रात में ही सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
 ट्रकों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
रविवार रात ऐरवाकटरा से बिधूना की ओर आ रहे एक ट्रक की ग्राम भटौली के पास मौरंग से लदे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत की आवाज और घायलों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

3 of 5
 ट्रकों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में ट्रक के चालक बृजेंद्र (42) पुत्र गनेश प्रसाद शाक्य निवासी गुबइया थाना सौरिख, जिला कन्नौज की मौत हो गई। ट्रक के हेल्पर अमित (24) पुत्र राजेंद्र निवासी कुर्रा मैनपुरी और दूसरे ट्रक का चालक जयवीर (38) पुत्र रामनाथ निवासी एटा गंभीर रूप से घायल हो गया। 

4 of 5
 ट्रकों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा में भर्ती कराया। बताया गया कि चालक बृजेंद्र छिबरामऊ से ट्रक लेकर बिधूना की तरफ आ रहा था। तभी यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
 ट्रकों की भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
मृतक बृजेंद्र के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। लवली की शादी हो चुकी है। बृजेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें