उन्नाव प्रकरण में रेप पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में सीबीआई कोर्ट ने पूर्व में गिरफ्तार किए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर व चार अन्य आरोपियों की चार दिन की रिमांड मंजूर की है।
विज्ञापन
2 of 4
अतुल सिंह सेंगर
जेल में बंद अतुल सेंगर, सोनू सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ बउवा, शैलू सिंह और विनीत मिश्रा को सीबीआई की टीम ने उन्नाव से लाकर सीबीआई की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी के कोर्ट में पेश किया था। सीबीआई आरोपियों को 18 अप्रैल की प्रात: 10 बजे से चार दिन तक कस्टडी में लेकर पूछताछ कर अब सच उगलवाएगी।
विज्ञापन
3 of 4
कुलदीप सिंह सेंगर एवं रेप पीड़िता
इससे पहले सीबीआई ने सभी आरोपियों को उन्नाव जेल से लाकर विशेष अदालत में पेश किया। सीबीआई के विवेचक अनिल कुमार मिश्रा की ओर से लोक अभियोजक राम बाबू कनौजिया ने पूछताछ के लिए आरोपियों को पांच दिन की कस्टडी रिमांड पर देने की मांग वाली अर्जी दी।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए विवेचक को निर्देश दिया कि वह आरोपियों का मेडिकल कराएंगे और कस्टडी रिमांड के दौरान शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित नहीं करेंगे। वकील चाहें तो निश्चित दूरी बनाकर रह सकते हैं।