फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेताअाें के इशाराें पर काम करते है भाजपा के कुछ विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 17 Mar 2018 08:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
फर्रुखाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कई नेताअाें ने भी अपने दर्द बयां किये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में उन लोगों बात नहीं सुनी जाती है। इतना ही नहीं कुछ विधायक ताे सपा नेताअाें के इशाराें पर काम करते हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 


 
विज्ञापन

2 of 4
सीएम याेगी अादित्यनाथ
प्रदेश अध्यक्ष से कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता उन लोगों के पास राशनकार्ड आदि की समस्याएं लेकर आती है,  वे जनप्रतिनिधियों से कहते हैं, लेकिन वह लोग भी ध्यान नहीं देते। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ जनप्रितिनिधियों के पास दूसरे दलों के लोगों की जमात है। उनके काम भी हो रहे हैं, जबकि उनकी जनप्रतिनिधि सुन नहीं रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव एवं सीएम याेगी अादित्यनाथ
पार्टी में कई बाहरी लोग दिखने लगे हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। एक भाजपा नेता ने कहा कि कुछ सपा नेता कुछ विधायकों के मुंह लगे है। जिनके कहने पर भाजपा नेता काम करते है, लेकिन कार्यकर्ताओं की कोई सुनने वाला नहीं है।

 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो अधिकारी सुन नहीं रहे हैं, वह ज्यादा दिन तक टिकने वाले नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से डाक बंगले में आकर शिकायतें देने को कहा, जिस पर देर शाम तक डाक बंगले में कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायतें दीं। एक कार्यकर्ता ने शिकायती पत्र देकर जिलाध्यक्ष पर कई आरोप लगाए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें