फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

तस्वीरें: खून से रंग गया हाईवे, हर ओर पड़ी थी लाशें, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह

Thu, 14 Jun 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
1 of 7
accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में बुधवार सुबह हुए टूरिस्ट बस हादसे ने लोगों का दिल दहला दिया। करहल थाना क्षेत्र में इटावा-मैनपुरी मार्ग पर टूरिस्ट बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

तस्वीरें: खून से रंग गया हाईवे, हर ओर पड़ी थी लाशें, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह

2 of 7
bus accident - फोटो : अमर उजाला
डबल डेकर टूरिस्ट बस जयपुर से फर्रूखाबाद के लिए जा रही थी। इसमें करीब 60 से ज्यादा यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि कीरतपुर के पास बस ड्राइवर को झपकी आ गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई।

तस्वीरें: खून से रंग गया हाईवे, हर ओर पड़ी थी लाशें, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह

3 of 7
bus accident - फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर लाशें बिछ गईं। घटनास्थल पर मंजर देखकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों को रूह कांप गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे में घायल लोगों ने बताया कि बस की छत पर भी करीब 35 से 40 सवारियां बैठी हुई थीं। मरने वालों में अधिकांश लोग बस की छत पर ही बैठे हुए थे।

तस्वीरें: खून से रंग गया हाईवे, हर ओर पड़ी थी लाशें, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह

4 of 7
bus accident - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ एसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रशासन ने 25 घायल लोगों की सूचना जारी की है। इनमें ज्यादातर लोग कन्नौज और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं। 

तस्वीरें: खून से रंग गया हाईवे, हर ओर पड़ी थी लाशें, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह

5 of 7
accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मारे गए 18 लोगों में से 7 शिनाख्त हो चुकी हैं। इनमें आजाद, ज्ञानेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, अकील और नंदन कन्नौज जिले के रहने वाले हैं। जबकि डिंपी पत्नी अजय सिंह फर्रुखाबाद और सारून पुत्र सर्फुद्दीन कानपुर निवासी थे। बाकी मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: खून से रंग गया हाईवे, हर ओर पड़ी थी लाशें, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह

6 of 7
bus accident - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद मृतकों और घायलों के परिजन मैनपुरी जिला अस्पताल आ गए हैं। अपनों की लाशें देखकर परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं जिन शवों की शिनाख्त हो गई है, पुलिस उनका पोस्टमार्टम करा रही हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: खून से रंग गया हाईवे, हर ओर पड़ी थी लाशें, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह

7 of 7
bus accident - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद कमिश्नर आगरा जोन के. राममोहन राव ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। कमिश्नर ने शासन की ओर से मृतकों के परिवार को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार मुआवजा दिए जाने की घोषणा की।
Next
AU ऐप में पढ़ें