फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेली तिहार: CM भूपेश ने की कृषि यंत्रों की पूजा, हाथों पर नचाया लट्टू; छत्तीसगढ़िया संस्कृति में रंगा प्रदेश

Mon, 17 Jul 2023 07:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/कांकेर/गरियाबंद/महासमुंद

सार

छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व हरेली तिहार सोमवार को धूमधाम से पूरे प्रदेश में मनाया गया। इस दौरान सीएम हाउस से लेकर प्रदेश के गांव तक छत्तीसगढ़िया संस्कृति में रंगे रहे। रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि यंत्रों की पूजा की और गोवंश को चारा खिलाया। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हरेली की धूम है। देखिए फोटो में छत्तीसगढ़ के हरेली पर्व की धूम। 
विज्ञापन
1 of 9
हरेली पर्व पर हाथ में लट्टू नचाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व हरेली तिहार सोमवार को धूमधाम से पूरे प्रदेश में मनाया गया। इस दौरान सीएम हाउस से लेकर प्रदेश के गांव तक छत्तीसगढ़िया संस्कृति में रंगे रहे। रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृषि यंत्रों की पूजा की और गोवंश को चारा खिलाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेली की बधाई और शुभकामनाएं दी। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल भी खेले। वह गेड़ी चढ़े, राउत नाचा में शामिल हुए और हाथों पर लट्टू नचाया। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हरेली की धूम है। 
विज्ञापन

2 of 9
सीएम हाउस में पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने दी प्रस्तुति। - फोटो : संवाद
ग्रामीण परिवेश में सजा सीएम हाउस
रायपुर में मुख्यमंत्री निवास को पूरी तरह ग्रामीण परिवेश से सजाया गया था। छत्तीसगढ़ी संगीत, लोकनृत्य, पारंपरिक गड़बा बाजा, राउत नाचा, गेड़ी नृत्य में लोग शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न छत्तीसगढ़ी पकवानों और व्यंजनों के आनंद भी लोगों ने मुख्यमंत्री निवास में लिया।
विज्ञापन

3 of 9
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सपरिवार की पूजा। - फोटो : संवाद
सपरिवार मुख्यमंत्री ने की पूजा
मुख्यमंत्री भी इसमें शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा कर इस साल अच्छी खेती और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम अपने नाती पोतों के साथ पहुंचे।

4 of 9
छत्तीसगढ़िया संस्कृति में रंगे दिखाई दिए लोग। - फोटो : संवाद
पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग
सीएम हाउस में छत्तीसगढ़िया संस्कृति की अनूठी झलक दिखाई दी। पारंपरिक गाजे बाजे के साथ उल्लास से भरे लोग वहां पहुंचे। उन्होंने वहां पारंपरिक नृत्य किया। वहीं इस अवसर पर लोक कलाकारों ने राउत नाचा और गेड़ी चढ़कर नृत्य की प्रस्तुति भी दी। पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह के साथ लोग गेड़ी चढ़े। 
विज्ञापन

5 of 9
पशुधन विभाग की प्रदर्शनी देखने पहुंचे मुख्यमंत्री। - फोटो : संवाद
पशुधन विभाग ने लगाई प्रदर्शनी
इसके साथ ही पशुधन विकास विभाग की ओर से विभिन्न डेयरी उत्पादों और पशु आहार पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। परंपरागत कृषि उपकरणों का स्टॉल लोगों को खूब भाया और लोग खेती-किसानी के पुराने दिनों को याद करने लगे। प्रदर्शनी में खेती किसानी में काम आने वाले पारंपरिक औजार, यंत्र, पशुओं और चरवाहों के वस्त्रों और आभूषण शामिल रहे। 
विज्ञापन

6 of 9
कांकेर में हरेली पर्व पर गिल्ली-डंडा खेलते संसदीय सचिव। - फोटो : संवाद
कांकेर में संसदीय सचिव ने किया पौध रोपण 
छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली पर कांकेर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। नाथिया नवागांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में वन विभाग की ओर से वन महोत्सव मनाया गया। संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी ने इस दौरान फलदार पौधा का रोपण किया.कलेक्टर, एसपी समेत विभागीय अधिकारियों ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर लोगो को ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करने संदेश दिया।
विज्ञापन

7 of 9
हरेली पर्व पर गेड़ी चढ़े संसदीय सचिव और पुलिस अफसर। - फोटो : संवाद
पारंपरिक खेलों की भी हुई शुरुआत
वहीं शहर के कन्या क्रीडा परिसर में भी पारंपरिक खेल कूद का आयोजन हुआ। पर्व के अवसर पर विभिन्न खेलकूद भी आयोजित हुए। बच्चों ने गेड़ी दौड़, फुगड़ी, गिल्ली डंडा सहित अन्य खेल में हिस्सा लिया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी किसानों ने अपने कृषि औजारों की पूजा अर्चना कर क्षेत्र के खुशहाली की कामना की।

8 of 9
गरियाबंद में पारंपरिक खेल खेलते बच्चे। - फोटो : संवाद
रिमझिम फुहारों के बीच मनाया गया हरेली
गरियाबंद में रिमझिम फुहारों के बीच हरेली तिहार का उत्सव मनाया गया। जिले में त्यौहार का एक अलग ही उल्लास था। कहीं महिलाएं गेंड़ी का मजा ले रही थीं तो कहीं किसान कृषि उपकरणों की पूजा-अर्चना कर रहे थे।  पूजा अर्चना कर रहे थे। इस दौरान जिला स्तरीय हरेली तिहार स्थानीय वन विभाग के ऑक्शन हॉल में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन विकास व श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया शामिल हुए। 
विज्ञापन

9 of 9
हरेली पर्व पर लोगों ने अपने घरों में भी पूजा की। - फोटो : संवाद
हितग्राहियों को चेक और सामग्री वितरण किया
डॉ. डहरिया ने हितग्राहियों को चेक और सामग्री का वितरण किया। जिसमें नगरीय निकाय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं शहरी आजीविका मिशन के तहत चेक, राजस्व विभाग द्वारा ऋण पुस्तिका, वन अधिकार पट्टा एवं बी-वन खसरा, शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली छात्रों को जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रणव यंत्र, कौशल विकास द्वारा बेरोजगारी भत्ता का चेक, कृषि विभाग द्वारा किसानों को उड़द बीज एवं पंचायत विभाग द्वारा उन्नती संकुल संगठन कोचवाय को 23 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें