फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modi Magic: PM मोदी की चुनावी सभा में उमड़ी भीड़, ऐसी दीवानगी कि खराब मौसम के बावजूद रायपुर पहुंचे लोग

Fri, 07 Jul 2023 06:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

पूरे देश समेत छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू कायम है। यह देखने को मिला रायपुर में शुक्रवार को आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में। जनता में उनके प्रति ऐसी दीवानगी है कि खराब मौसम के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने से लोग रायपुर पहुंचे।
विज्ञापन
1 of 13
पीएम मोदी को सुनने उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरे देश समेत छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी का जादू कायम है। यह देखने को मिला रायपुर में शुक्रवार को आयोजित पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में। जनता में उनके प्रति ऐसी दीवानगी है कि खराब मौसम के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने से लोग रायपुर पहुंचे। सबसे बड़ी बात ये रही कि कई जिलों में खेती किसानी (धान की रोपाई) छोड़कर किसान पीएम को देखने-सुनने रायपुर पहुंचे। 


विज्ञापन

2 of 13
पीएम मोदी को सुनने उमड़ी लोगों की भारी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर के साइंस कॉलेज बने तीनों डोम में खचाखच लोगों की भीड़ रही। इस दौरान मोदी... मोदी... के नारे लगते रहे। लोग नरेंद्र मोदी जिंदाबाद... जिंदाबाद... के नारे लगाते दिखे। गांव से बड़ी संख्या में महिलाएं पीएम को सुनने रायपुर पहुंची। इस दौरान दोपहर 3 बजे तक रायपुर की सड़कें जाम रही हैं। कई जगह ट्रैफिक का बुरा हाल रहा। पुलिस ट्रैफिक को बहाल करने में लोगों को समझाती दिखी। सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोग पीएम को देखने पैदल जाते दिखे। 
विज्ञापन

3 of 13
पीएम की तस्वीर को कैमरे में कैद करते रहे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमर उजाला से बातचीत में महिलाओं ने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इसके बावजूद वो पीएम को पसंद करते हैं। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए बीजेपी को वोट देंगे। कई लोगों ने कहा कि पीएम का विदेशों में डंका बज रहा है। लोगों में उनके प्रति दीवानगी है। उनका व्यक्तित्व वैश्विक स्तर का है। अमेरिका के राष्ट्रपति हो या अन्य देशों के पीएम सभी उनके कृत्तित्व का गुणगान कर रहे हैं। 

4 of 13
पीएम मोदी ने जय जोहार से लोगो का अभिवादन किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी ने कहा- जय जोहार...

पीएम मोदी ने मंच पर पहुंचकर छत्तीससढ़ी बोली में जय जोहार से लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद जय बम्लेश्वरी देवी, जय दंतेश्वरी देवी समेत कई देवी देवताओ ंके जयकारे लगाए। 
 
विज्ञापन

5 of 13
लोगों ने मोदी-मोदी के जयकारें लगाए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने हेलीकॉप्टर से उतरते ही पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। पीएम के स्वागत की कुछ चुनिंदा तस्वीरें सीएम बघेल ने अपनी ट्वविटर हैंडल पर साझा की हैं। ट्वीट कर लिखा कि माता कौशल्या की धरती और भगवान राम की ननिहाल में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत है।

विज्ञापन

6 of 13
खराब मौसम के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने से लोग रायपुर पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
 खराब मौसम के बावजूद प्रदेश के कोने-कोने से लोग रायपुर पहुंचे। 
विज्ञापन

7 of 13
पीएम मोदी की चुनावी सभा से बीजेपी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिखे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी की चुनावी सभा से बीजेपी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित दिखे। एक तरह से पीएम ने चुनाव से ठीक चार महीने पहले कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने का काम किया है। 

8 of 13
ग्रामीण एरिया से पहुंची महिलाएं हाथ में पीएम मोदी का पोस्टर लिए उनकी जमकर तारीफ की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण एरिया से पहुंची महिलाएं हाथ में पीएम मोदी का पोस्टर लिए उनकी जमकर तारीफ की। कहा भले ही महंगाई आसान आसमान छू रही है, इसके बाद भी वो पीएम मोदी को पसंद करती हैं। केंद्र सरकार की तारीफ की। 

9 of 13
पीएम ने सभा में आ रहे तीन कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत पर श्रद्धांजलि दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साइंस कॉलेज मैदान में पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत छत्तीसगढ़ी में की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के देवी-देवताओं को याद करते हुए सभा में आए सभी लोगों का जय जोहार से अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने सभा में आ रहे तीन कार्यकर्ताओं की सड़क हादसे में मौत पर श्रद्धांजलि दी। 

10 of 13
प्रधानमंत्री ने जनसभा को 30 मिनट तक संबोधित किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रधानमंत्री ने जनसभा को 30 मिनट तक संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में एक ही चर्चा है, 'बदलबो-बदलबो ए दारी सरकार बदलबो'।  यहां के लोगों को भाजपा ही समझती है। 
 

11 of 13
इस दौरान बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी को कांसे की थाली भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी को कांसे की थाली भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। इस थाली में पीएम मोदी की तस्वीर उभरी हुई हैं। जिसे मशीन के उकेरी गई है।  
 

12 of 13
पीएम मोदी को राजकीय पशु वन भैसा का मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पीएम मोदी को राजकीय पशु वन भैसा का मुकुट पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

13 of 13
एम मोदी ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ जनता को हाथ हिलाकर एक बार फिर अभिवादन किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम के अंत में पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख नेताओं के साथ जनता को हाथ हिलाकर एक बार फिर अभिवादन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें