फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के बाद मंत्रियों पर होली का खुमार: मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष को लगाया गुलाल, विधायकों ने गाया फाग

Mon, 06 Mar 2023 09:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत विधानसभा परिसर में विधायक क्लब व संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित ‘होली मिलन समारोह‘ में शामिल हुए। 
 
विज्ञापन
1 of 5
होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष मिले गले। - फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ की मौजूदा भूपेश बघेल सरकार ने सोमवार को अपना आखिरी बजट पेश कर दिया। कई दिनों से चल रही बजट को लेकर उथल-पुथल कम हुई तो होली का खुमार चढ़ गया। बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होली मिलन समारोह में पहुंच गए। वहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत को गुलाल लगाया तो विधायकों ने फाग गाकर जमकर डांस किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विधानसभा अध्यक्ष को मुख्यमंत्री ने लगाया गुलाल। - फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत विधानसभा परिसर में विधायक क्लब व संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित ‘होली मिलन समारोह‘ में शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 5
विधायकों ने फाग गाकर किया डांस। - फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें अबीर और गुलाल के रंग लगाए। 

4 of 5
नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर होली का रंग जमाया। - फोटो : संवाद
संसदीय सचिव और विधायकों ने रंग-गुलाल की फुहारों के बीच होली मिलन समारोह में फाग गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर होली का रंग जमाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत, सीएम भूपेश और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कार्यक्रम का आनंद लिया। - फोटो : संवाद
इस अवसर पर सांसद ज्योत्सना महंत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चन्द्रदेव राय, यू.डी. मिंज, कुंवर सिंह निषाद, अंबिका सिंहदेव व छत्तीसगढ़ विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें