फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बातें; चार साल बाद लेकर पहुंचे 7600 करोड़ की सौगात

Fri, 07 Jul 2023 04:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब चार साल बाद छत्तीसगढ़ के दौरे पर शुक्रवार को रायपुर पहुंचे थे। आखिरी बार वह 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान आए थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला रायपुर दौरा था। इस दौरान पीएम मोदी अपने साथ 7600 करोड़ रुपये की सौगात लेकर पहुंचे। 
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर अंतागढ़ को डेमू पैसेंजर ट्रेन की सौगात। - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब चार साल बाद छत्तीसगढ़ के दौरे पर शुक्रवार को रायपुर पहुंचे थे। आखिरी बार वह 2018 के विधानसभा चुनावों के दौरान आए थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का यह पहला रायपुर दौरा था। इस दौरान पीएम मोदी अपने साथ 7600 करोड़ रुपये की सौगात लेकर पहुंचे। इनमे राष्ट्रीय राजमार्ग, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर, अंतागढ़ से रायपुर नई रेल लाइन और आयुष्मान कार्ड का वितरण शामिल है। प्रधानमंत्री ने जनसभा के दौरान भूपेश सरकार सहित पूरे विपक्ष को निशाने पर रखा। साथ ही यह भी बता दिया कि 'मोदी' डरने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रायपुर में पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करते हुए। - फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के निर्माण में भूमिका भी याद दिलाई
बात सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की बड़ी बातों की। उन्होंने कहा कि, इस राज्य के निर्माण में भाजपा की बड़ी भूमिका रही है। भाजपा ही छत्तीसगढ़ के लोगों को समझती है, इसलिए दिल्ली से पूरी ताकत लगा रही है। इसी के चलते सात हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि, विश्वास दिलाता हूं कि भारत सरकार छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति की मदद करती रहेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि, अगले 25 साल छत्तीसगढ़ के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके सामने एक बड़ा पंजा खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : संवाद
नाम लिए बिना ढाई-ढाई साल फॉर्मूले पर बोले
पीएम मोदी ने ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए ढाई-ढाई साल फॉर्मूले को लेकर भी निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस के पंजे ने ठान लिया है कि वो छत्तीसगढ़ के लोगों को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। आरोप लगाया कि, कमीशन के पैसे उगाहे जाते थे, वो कांग्रेस पार्टी के खाते में जाते थे। इसी घोटाले के कारण यहां ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री वाला फार्मूला लागू नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम है। तीन-चार वर्षों में देश में जो भी चुनाव हुए, इसीलिए यहां के नेताओं को जिम्मेदारी दी जाती थी। 

4 of 7
रायपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की अगुवाई करते सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद
बात विकास, विश्वास और रोजगार की
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान प्रदेश में विकास, विश्वास और रोजगार की बात की। उन्होंने बताया कि, रायपुर-धनबाद, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से यहां की विकास की नई गाथा लिखी जाएगी। माइंस और मिनरल एक्ट बदले जाने के बाद छत्तीसगढ़ को  अधिक पैसा मिला है। 2014 में प्रदेश को 13 सौ करोड़ मिले थे, लेकिन 20-21 तक बढ़कर 2800 करोड़ रुपये रायल्टी मिलने लगी। डीएमएफ राशि बढ़ने से जिलों का विकास बढ़ा है। गरीबों के जनधन खातों में छह हजार करोड़ से ज्यादा रुपये जमा हुए। युवाओं को स्वरोजगार के लिए 40 हजार करोड़ से अधिक मदद दी।

उन्होंने बताया कि, कोरोना काल में छत्तीसगढ़ के दो लाख उद्यमियों को पांच हजार करोड़ रुपये की मदद दी थी। वहीं 60 हजार से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वालों को नगद मदद दी गई। मनरेगा में भी 25 हजार करोड़ रुपये मदद के तौर पर प्रदान किए गए। 
विज्ञापन

5 of 7
पीएम मोदी ने बटन दबाकर परियोजनाओं का लोकार्पण किया। - फोटो : संवाद
अब बात प्रदेश को मिली सौगातों की
पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में 7600 करोड़ की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया। इनमें पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, जबलपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला, रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर के छह लेन की आधारशिला और आयुष्मान भारत परियोजना के तहत आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। इस दौरान रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में बनाए गए मंच पर प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने मंच साझा किया। 
विज्ञापन

6 of 7
रायपुर-विशाखापटटनम इकोनॉमिक कॉरिडोर का शिलान्यास किया। - फोटो : ANI
इन  परियोजनाओं का किया गया लोकार्पण
  • 988 करोड़ की लागत से 33 किमी लंबी फोरलेन रायपुर-कोड़ेबोड़
  • 1261 करोड़ की लागत की 53 किमी लंबी सड़क बिलासपुर-पथरापाली
  • 136 करोड़ की लागत का कोरबा स्थित इंडियन आयल एलपीजी बॉटलिंग प्लांट
  • 750 करोड़ की लागत का रायपुर टिटलागढ़ के अंतर्गत रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन का दोहरीकरण 
  • 290 करोड़ की लागत से दल्लीराजहरा-रामघाट नई लाइन परियोजना के अंतर्गत कैविटी से अंतागढ़ नई रेल लाइन 
  • 1368 करोड़ की लागत से रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनामिक कॉरिडोर 6 लेन
  • 1471 करोड़ की लागत का रायपुर विशाखापट्टनम इकोनामिक कॉरिडोर अंतर्गत सिक्स लेन सरगी से बासनवाही 
  • 1307 करोड़ की लागत का रायपुर से विशाखापट्टनम इकोनामिक कॉरिडोर अंतर्गत सिक्स लेन बासनवाही-मारंगपुरी रोड 
  • अंतागढ़ से रायपुर नई रेल लाइन को दिखाई हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रमन सिंह ने पीएम मोदी का किया स्वागत
पीएम मोदी के आगमन पर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट किया। रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि हम छत्तीसगढ़ की इस पावन धरती पर आपका स्वागत करते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें