फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: शादी के बाद भी रखना चाहती थी संबंध, प्रेमी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला, टुकड़ों में मिला शव

Thu, 15 Dec 2022 01:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि, 12 दिसंबर को खेत में एक युवती का नग्न शव मिला था। उसके कई अंग गायब थे। ग्रामीणों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी थी। जांच के दौरान रायपुर से एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि अवैध संबंध बनाने का मनोज पर रानू दबाव डालती थी। 
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस गिरफ्त में हत्या का आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। आरोपी युवक ने प्रेमिका के सिर पर पत्थर पटक-पटककर उसे मार डाला। इसके बाद शव को खेत में ढंककर छिपा दिया। बताया जा रहा है कि प्रेमी की शादी हो जाने के बाद भी युवती उस पर संबंध बनाने का दबाव डाल रही थी। युवती का शव टुकड़ों में मिला है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
पांच दिसंबर से लापता थी युवती
जानकारी के मुताबिक, इंदौरी ग्राम पंचायत के एक खेत में पुलिस को 12 दिसंबर को एक युवती का नग्न शव टुकड़ों में मिला था। शव के अंग थोड़ी ही दूर पर बिखरे हुए थे। इस पर पुलिस ने जांच शुरू की तो शव की पहचान ग्राम पंचायत निवासी रानू साहू (19) के रूप में हुई। यह भी पता चला कि रानू 5 दिसंबर की रात से लापता थी। उसके परिजनों ने 10 दिसंबर को थाने में रानू की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
रानू साहू और मनोज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो साल से दोनों के बीच था प्रेम संबंध
इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान पता चला कि स्थानीय निवासी मनोज साहू से रानू का प्रेम संबंध था। दोनों के बीच दो साल से रिश्ता चला रहा था और वे छिप-छिपकर खेत में मिला करते थे। हालांकि परिजनों ने उनकी शादी से इनकार कर दिया था। इस बीच मनोज की शादी हो गई। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। 

4 of 6
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विवाद के बाद की हत्या
मनोज ने पुलिस को बताया कि वह अपनी शादी के बाद रानू से कोई संबंध नहीं रखना चाहता था। इसको लेकर उसे कई बार मना भी किया था, लेकिन रानू नहीं मान रही थी। वह मनोज से संबंध बनाए रखना चाहती थी। मनोज का कहना है कि उसने रानू को समझाने के लिए पांच दिसंबर की रात करीब 9.30 बजे बुलाया, लेकिन उनमें कहासुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि मनोज ने रानू को धक्का दे दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
पिपरिया थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस बोली- जानवर ने किया शव क्षत-विक्ष्रत
मनोज के धक्का देने से रानू जमीन पर गिर पड़ी और वहां पड़े पत्थर पर सिर लगने से खून निकलने लगा। इसके बाद आरोपी मनोज ने वही पत्थर उठाया और कई वार कर रानू की हत्या कर दी। इसके बाद खेत में शव छिपाकर चला गया। पुलिस का कहना है कि इसके बाद किसी जानवर ने शव को खींचा और उसे क्षत-विक्षत कर दिया होगा। फिलहाल मनोज को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि, 12 दिसंबर को खेत में एक युवती का नग्न शव मिला था। उसके कई अंग गायब थे। ग्रामीणों ने लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी थी। जांच के दौरान रायपुर से एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि अवैध संबंध बनाने के मनोज पर रानू दबाव डालती थी। हालांकि उसका कहना है कि आवेश में आकर उसने हत्या की है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें