फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: अवैध कोल डिपो में जिला प्रशासन ने मारा छापा, सात वाहन समेत लाखों का कोयला जब्त

Fri, 12 May 2023 11:39 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में जिला प्रशासन की टीम ने कोयले के अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सीमा पात्रे ने राजस्व अमले के साथ छापामार कार्रवाई कर पांच ट्रेलर समेत सात वाहनों को जब्त किया है।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन द्वारा एक बार फिर से कार्रवाई शुरु कर दी गई है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम चचिया में मुख्य सड़क के किनारे अवैध रुप से बनाए गए कोल डिपो पर छापामार कार्रवाई कर प्रशासन की टीम ने पांच ट्रेलर सहित सात वाहनों को जप्त किया है। कार्रवाई के दौरान लाखों का कोयला भी जप्त किया गया है।

विज्ञापन


कोरबा में जिला प्रशासन की टीम ने कोयले के अवैध कारोबारियों के खिलाफ एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम सीमा पात्रे ने राजस्व अमले के साथ छापामार कार्रवाई कर पांच ट्रेलर समेत सात वाहनों को जब्त किया है। करतला थाना क्षेत्र के ग्राम चचिया में मुख्य सड़क के किनारे अवैध रुप से कोल डीपो का संचालन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचे और लाखों के कोयले को जप्त कर लिया। करतला थाने में प्रशासन द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से कोल माफियाओं में हड़कंप की स्थिती देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें