फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मधुमक्खियों का हमला: छत पर काम कर रहे मजदूर की 20 फीट ऊंचाई से गिरकर मौत, आधा दर्जन घायल

Thu, 11 May 2023 06:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद भी मधुमक्खियों का झुंड गोपाल को डंक मारता रहा। जिसके निशान उसके शरीर पर साफ तौर पर देखे जा सकते है। मधुमक्खियों के हमले में मौके पर काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर और घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
अस्पताल में रोते मजदूर के परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गुरुवार को एक मजूदर की मधुमक्खी के हमले से मौत हो गई। मजदूर एक स्कूल की छत पर काम कर रहा था। इस दौरान 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में छह मजदूर घायल भी हुए हैं। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोसाबाड़ी के पास संचालित दयानंद पब्लिक स्कूल की छत पर गुरुवार को आठ-नौ मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से फोकटपारा निवासी मजदूर गोपाल जलतारे अनियंत्रित हो गया और सीध 20 फीट नीचे जमीन पर आ गिरा। इसके चलते उसके सिर पर चोट लगी और खून निकलने लगा। आनन-फानन में सहकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीन पर गिरने के बाद भी मधुमक्खियों का झुंड गोपाल को डंक मारता रहा। जिसके निशान उसके शरीर पर साफ तौर पर देखे जा सकते है। छत पर ईश्वर प्रसाद कहरा, पवन कुमार, केशव सिंह मजदूर समेत लगभग 8 से 9 लोग काम कर रहे थे। ईश्वर प्रसाद बताया कि मधुमक्खियों के हमले में मौके पर काम कर रहे करीब आधा दर्जन मजदूर और घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं गोपाल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें