फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के 'भूत' से खुला हत्या का राज: प्रेमी ने गला घोंटकर दफनाया शव, सपने में आई तो कब्र से निकला कंकाल

Wed, 11 Jan 2023 04:49 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

गोपाल ने पुलिस को बताया कि बिलासपुर से दोनों लौटे तो अंजू शादी की जिद पर फिर अड़ गई। वह फांसी लगाने की बात कह रही थी। हम दोनों की जाति अलग है। ऐसे में शादी नहीं कर सकते थे। अंजू नहीं मानी तो गोपाल ने उसका गला घोंटकर मार डाला। 
विज्ञापन
1 of 5
अंजू (फाइल फोटो) और आरोपी गोपाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक लड़की को उसके प्यार की दर्दनाक सजा मिली। जिस युवक के साथ शादी कर जिंदगी बिताना चाहती थी, उसी ने गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि सपने में भूत बनकर उसकी प्रेमिका डराती थी। इसके चलते उसने पुलिस के सामने सच कबूल कर लिया। पुलिस ने लड़की का कंकाल बरामद किया है।

विज्ञापन

2 of 5
जेसीबी से खुदाई करवाती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्यार हुआ तो आठ माह पहले भाग गए दोनों
जानकारी के मुताबिक, रामपुर चौकी क्षेत्र निवासी अंजू यादव (25) ईंट-भट्टा पर काम करती थी। इस दौरान उसकी पहचान मानिकपुर क्षेत्र के ढेलवांडीह निवासी गोपाल खड़िया से हुई। गोपाल वहां ट्रैक्टर चालक था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। गोपाल से शादी करने के लिए करीब आठ माह पहले अंजू घर से भाग गई। दोनों अंजू के मौसा के घर बिलासपुर पहुंचे। हालांकि मौसा ने दोनों को समझाया और वहां से घर जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन

3 of 5
अंजू (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंजू घर नहीं पहुंची तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे
दोनों कोरबा लौट आए, लेकिन अंजू कभी अपने घर नहीं पहुंची। शुरुआत में अंजू के परिजनों को लगा कि वह गोपाल के साथ ही शादी कर रहने लगी होगी। जब काफी समय तक बात नहीं हुई तो उन्होंने गोपाल से पूछा, तो उसने बताया कि अंजू को घर के पास छोड़कर चला गया था। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। पहले तो पुलिस ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब परिजन एसपी के पास पहुंचे तो उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। 

4 of 5
खोदाई में निकला नरकंकाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जेसीबी से खोदकर निकाला गया कंकाल
अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने गोपाल को हिरासत में ले लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अंजू की हत्या कर शव वन विभाग की ढेलावाडीह के सागौन नर्सरी में दफनाने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से कंकाल को बाहर निकाला गया। पुलिस ने कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। जिससे उसके अंजू का ही होने की पुष्टि हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी गोपाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जाति की नहीं थी, इसलिए मार दिया
गोपाल ने पुलिस को बताया कि बिलासपुर से दोनों लौटे तो अंजू शादी की जिद पर फिर अड़ गई। वह फांसी लगाने की बात कह रही थी। हम दोनों की जाति अलग है। ऐसे में शादी नहीं कर सकते थे। अंजू नहीं मानी तो गोपाल ने उसका गला घोंटकर मार डाला। फिर वन विभाग की ओर से खोदे गए गड्ढे में उसे दफना दिया। गोपाल ने बताया कि हत्या के बाद अंजू का भूत उसके सपने में आता था। इसके चलते वह काफी डर भी गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें