फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर रोमांस पड़ा महंगा: प्रेमी को जलाने के लिए चोरी की बाइक पर की ऐसी हरकत, अब दो युवतियों समेत चार अरेस्ट

Mon, 23 Jan 2023 01:40 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई

सार

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने कहा कि, इस तरह से कोई वाहन चलाता है तो उसकी शिकायत करें। उसकी फोटो खींचे और उन्हें व्हॉट्सएप करें। यह ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने अपना पर्सनल नंबर 7898815399 भी लोगों दिया है। इस पर व्हॉट्सएप पर मिली फोटो या वीडियो पर 23 घंटे में पुलिस कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस गिरफ्त में आरोपी लड़के-लड़कियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के भिलाई में चलती बाइक पर रोमांस करना लड़के और लड़कियों को भारी पड़ गया। बिना नंबर प्लेट की बाइक पर घूम रही दो युवतियों सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान बाइक भी चोरी की मिली है। पूछताछ में सामने आया है कि लड़की ने अपने पूर्व प्रेमी को जलाने के लिए ऐसी हरकत की थी। बताया जा रहा है कि लड़के और लड़कियों का ऐसा गिरोह है, जो इस तरह सड़कों पर घूमकर नशे के लिए लूट करता है। 

यह भी पढ़ें...चलती बाइक पर रोमांस, VIDEO: लड़के को गले लगाए टंकी पर बैठकर घूमने निकली लड़की, दोस्त बनाते रहे वीडियो
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डॉ. अभिषेक पल्लव, दुर्ग एसपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
200 सीसीटीवी चेक कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव बताया कि इन लड़कों और लड़कियों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को निर्देश दिए गए थे। टीम ने सिविक सेंटर से लेकर नेहरू नगर को जाने वाले मार्ग के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। इसमें दिख रही एक्टिवा के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस को एक्टिवा जवाहर नगर स्थित एक मकान के बाहर खड़ी मिली। पता चला कि मकान में दो लड़कियां किराये से रहती हैं। 

विज्ञापन

3 of 5
पुलिस ने चौराहे पर बुलाकर आरोपियों को फटकार लगाई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौक पर बुलाकर आरोपियों को लगाई फटकार
पुलिस ने दोनों लड़कियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि, एक्टिवा उनके दोस्त उदय सिंह की है और बाइक एक अन्य दोस्त जावेद की। वे सभी जयंती स्टेडियम स्थिति जिम गए थे। वहां से लौटने के दौरान जावेद ने लड़की को बाइक की टंकी पर बिठाकर घुमाया था। इसके बाद पुलिस ने बाइक और एक्टिवा जब्त कर ली। दोनों लड़कियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने चौहान टाउन निवासी जावेद व अन्य आरोपियों को ग्लोब चौक पर बुलाया। वहीं पर एसपी ने उनको फटकार लगाई। 

4 of 5
बाइक भी चोरी की निकली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साल भर पहले राजनांदगांव से चोरी की गई थी बाइक
पुलिस पूछताछ में जावेद ने बताया कि उसके पिता की वैशाली नगर में फर्नीचर की दुकान है। जबकि दोनों लड़कियां बाहर से भिलाई पढ़ने के लिए आई थीं। यह भी सामने आया कि जावेद जिस बाइक पर लड़की को घुमा रहा था, वह करीब साल भर पहले राजनांदगांव से चोरी की गई थी। इस बाइक की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है, जिसे जावेद ने नौ हजार रुपये में खरीदा था। वहीं जावेद का कहना है कि यह बाइक उसकी नहीं है। उसने अपने दोस्त से ली थी। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भिलाई में चलती बाइक पर रोमांस करते कपल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन पहले वायरल हुआ था वीडियो
दरअसल, शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें काले रंग की हाई स्पीड बाइक पर एक कपल रोमांस करते हुए निकला। फिल्मी स्टाइल में लड़की बाइक की टंकी पर बैठी थी। उसने लड़के को गले लगा रखा था और किस कर रही थी। इस दौरान अन्य गाड़ियों से चल रहे उनके दोस्त वीडियो बना रहे थे। बिना नंबर की बाइक पर दोनों जयंती स्टेडियम के पीछे वाले रास्ते से निकलते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसमें एफआईआर दर्ज कर ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें