फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: नन्हें बालगोपालों संग मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

Sun, 17 Aug 2025 11:43 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे
विज्ञापन
1 of 4
नन्हें बालगोपालों संग मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में पहुंचे और अपनी अठखेलियों व आकर्षक प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

 
विज्ञापन

2 of 4
कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने कृष्ण-लीला की झांकियां और प्रसंग प्रस्तुत किए। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीला हमें धर्म, नीति और कर्तव्य पालन का संदेश देती है। इसी प्रेरणा के साथ राज्य को न्याय, सद्भाव और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हमारा संकल्प है।
विज्ञापन

3 of 4
सीएम साय ने की बच्चों से बातचीत - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने सजाई कृष्ण-लीला की झलकियां
कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने कृष्ण-लीला की झांकियां और प्रसंग प्रस्तुत किए।
उनकी मासूमियत और अभिनय ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।
पूरे निवास परिसर को फूलों और रंगीन रोशनियों से सजाया गया, जिससे वातावरण उल्लास और भक्ति से भर गया।
 
विज्ञापन

4 of 4
मुख्यमंत्री ने बच्चों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने बच्चों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट, प्रसाद और शिक्षण सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं बल्कि नई पीढ़ी को संस्कारों से भी जोड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें