फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Lok Sabha Election: किसी के हाथों में मेहंदी तो कोई हल्दी रस्म निभाकर पहुंचा वोटिंग करने, दिखा भारी उत्साह

Fri, 26 Apr 2024 01:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर आज शुक्रवार को वोटिंग जारी है। कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर मतदान हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
वोटिंग को लेकर मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर आज शुक्रवार को वोटिंग जारी है। कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी। मतदान के दौरान कुछ रोचक तस्वीरें देखने को मिलीं...
 
विज्ञापन

2 of 6
नवविवाहित जोड़े ने किया मतदान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ओड़ियाकला मतदान केंद्र में नवविवाहित वर वधु रामेश्वर मरकाम ने मतदान किया और सेल्फी भी ली।
 
विज्ञापन

3 of 6
बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।  - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांकेर में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला। अलबेलापारा की महिला मतदाता वर्षा सिन्हा ने हल्दी रश्म के बाद मतदान करने पहुंची। आज वर्षा सिन्हा की बारात आने वाली है। बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

4 of 6
शादी का मंडप छोड़ वोट देने पहुंचीं दो दुल्हन, ग्राम चवेला की हेमलता और युगलकिशोरी ने मताधिकार किया । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी का मंडप छोड़कर वोट देने पहुंचीं दो दुल्ह
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के अंदरूनी ग्राम चवेला में आज मताधिकार के महत्व को दो बहनों ने समझकर वोट डालने मतदान केंद्र पहुंच गईं। दोनों बहनें  हेमलता यादव और युगलकिशोरी ने हल्दी लगी हुई साड़ी पहनकर वोट डालने पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि पहले वोट करेंगे, उसके बाद शादी की रस्में निभाएंगे। इस तरह मतदान के प्रति जागरूकता का वातावरण पिछड़े हुए इलाकों में देखने को मिल रहा है। मतदान केन्द्र क्रमांक 74 चवेला में कुल 919 मतदाता हैं, जिनमें 448 पुरुष और 471 महिला मतदाता हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए गर्भवती महिलायें भी वोटिंग करने पहुंची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोकतंत्र के महापर्व में अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए गर्भवती महिलायें भी वोटिंग करने पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लोकतंत्र के उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोकतंत्र के उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें