फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: छत्तीसगढ़ में सरकार करा रही लिंग परिवर्तन

Sat, 17 Oct 2015 07:51 PM IST
आलोक प्रकाश पुतुल
विज्ञापन
1 of 6
छत्तीसगढ़ में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग अब आसानी से अपना लिंग परिवर्तन करवा सकेंगे। राज्य सरकार ने ट्रांसजेडर समुदाय के लिए लिंग परिवर्तन ऑपरेशन की पहल की है। इसका खर्च राज्य का समाज कल्याण विभाग उठाएगा। सरकार के इस निर्णय से ट्रांसजेंडर समुदाय खुश है।
विज्ञापन

तस्वीरें: छत्तीसगढ़ में सरकार करा रही लिंग परिवर्तन

2 of 6
रायपुर शहर में रहने वाली विद्या राजपूत अब किन्नर नहीं कहलाना चाहतीं। वह चाहती हैं कि जल्दी से जल्दी सरकारी घोषणा पर अमल हो और वह झटपट अपना ऑपरेशन कराएं।विद्या लिंग परिवर्तन का ऑपरेशन करवाने के बाद लड़की बनना चाहती हैं। वह कहती हैं, “मेरा मन एक लड़की का है लेकिन मेरा शरीर मुझे पूरी तरह से लड़की होने की इजाजत नहीं देता। इस अधूरे शरीर का बोझ उठाकर थक गई हूं। अब मैं लड़की बनना चाहती हूं और नई पहचान के साथ जीना चाहती हूं।”
विज्ञापन

तस्वीरें: छत्तीसगढ़ में सरकार करा रही लिंग परिवर्तन

3 of 6
किन्नर समुदाय की रबीना बरीहा के पास अपने समुदाय से जुड़े लोगों को लेकर कई किस्से हैं। रबीना का दावा है कि थर्ड जेंडर के लोगों को काम नहीं मिलता और कहीं काम मिल भी गया तो उससे गुजारे लायक पैसे ही मिल पाते हैं। रबीना बताती हैं, “मैंने देखा है कि हमारे समुदाय के कई लोग शराब के नशे में अपनी पहचान बदलने के लिए खुद ही चाकू-छुरी लेकर अपना अंग-भंग करने लग जाते हैं। आप इस पीड़ा को नहीं समझ सकते।”

तस्वीरें: छत्तीसगढ़ में सरकार करा रही लिंग परिवर्तन

4 of 6
तमिलनाडु में लिंग परिवर्तन के मुफ्त ऑपरेशन की शुरुआत करने वाले चेन्नई स्थित सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च के प्रबंध निदेशक डॉक्टर वेंकटेश चक्रपाणी इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें: छत्तीसगढ़ में सरकार करा रही लिंग परिवर्तन

5 of 6
उनका दावा है कि लिंग परिवर्तन के ऑपरेशन अभी तक शत-प्रतिशत सफल रहे हैं और इस ऑपरेशन के बाद गर्भधारण को छोड़कर शरीर के सभी हिस्से किसी स्त्री की तरह हो जाते हैं। चक्रपाणी कहते हैं, “लिंग परिवर्तन में ऑपरेशन के अलावा हार्मोन परिवर्तन की दवाओं का सहारा लिया जाता है और लगभग 8 महीने तक चलने वाली इस पूरी प्रक्रिया में डेढ़ से चार लाख रुपए तक का खर्च आता है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: छत्तीसगढ़ में सरकार करा रही लिंग परिवर्तन

6 of 6
स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉक्टर एसके बिंझवार के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार के पास अभी थर्ड जेंडर के लगभग तीन हजार लोग पंजीकृत हैं। सरकार की कोशिश है कि थर्ड जेंडर समुदाय के अधिक से अधिक लोगों को पंजीकृत किया जाए और फिर बजट के प्रावधान को देखते हुए उनके लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें