ओलावृष्टि
- फोटो : Amar Ujala
छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा है कि बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश के रायगढ़, जशपुर, सूरजपुर जिले सहित सरगुजा, बिलासपुर संभाग के अन्य जिलों में आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के संबंध में जिलों के जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टरों से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली है। आंधी-तूफान, ओलावृष्टि की वजह से जान-माल सहित फसलों के नुकसान का सर्वे एवं आकलन कर पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिया गया है।