छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बदमाशों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म की एक अभिनेत्री पर हमला कर उस पर तरल पदार्थ फेंक दिया है। इस हमले में अभिनेत्री का हाथ और गला झुलस गया है। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के भिलाई शहर स्थित सुपेला थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने छत्तीसगढ़ी फिल्म की अभिनेत्री माया साहू (24) पर हमला किया है तथा उनके ऊपर तरल पदार्थ फेंक दिया है। इस घटना में अभिनेत्री को हल्की चोट आई है। पुलिस ने तरल पदार्थ के तेजाब होने से इनकार किया है।