छत्तीसगढ के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप केस का सरगना आरोपी सौरभ चंद्राकर सीबीआई की गिरफ्त में है। साल 2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में 417 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज और जब्त की थी। बताया जाता है कि सौरभ एजेंसियों की नजरों अपनी शादी के खर्चे के बाद और चढ़ गया। इस शादी में उसने 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
छत्तीसगढ के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप केस का सरगना आरोपी सौरभ चंद्राकर सीबीआई की गिरफ्त में है। साल 2023 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में 417 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज और जब्त की थी। ईडी की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सट्टेबाजी का पैसा शेयर मार्केट में इस्तेमाल किया जाता था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
सिंगर नेहा कक्कड़ ने भिलाई के सटोरिए सौरभ चंद्राकर की शादी में देर रात तक परफॉर्मेंस दी।
- फोटो : Amar ujala digital
छत्तीसगढ़ के भिलाई का रहने वाला सौरभ चंद्राकर ऑनलाइन सट्टे का सरगना था। दुबई में उसकी शादी और रिसेप्शन का वीडियो सामने आया था। सौरभ ने इसी साल फरवरी 2023 में शादी की थी।
विज्ञापन
3 of 10
बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह ने शादी में गाने गाए।
- फोटो : Amar ujala digital
14 बॉलीवुड सितारों के नाम भी इस केस से जुड़े मिले हैं। सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की शादी की पार्टी में इन फिल्मी सितारों ने परफॉर्मेंस दी थी।
4 of 10
शादी में एक्ट्रेस कृति और भाग्यश्री भी पहुंची थीं। इसके बदले उन्होंने मोटी फीस ली।
- फोटो : Amar ujala digital
महादेव वेटिंग एप सट्टेबाजी केस का सरगना और भिलाई के सटोरिए सौरभ चंद्राकर की शादी में नेहा कक्कड़, एली एवराम, आतिफ असलम, सनी लियोनी, राहत फतेह अली खान, विशाल दादलानी, टाइगर श्रॉफ, अली असगर, भाग्यश्री , पुलकित सम्राट ,कृति खरबंदा , नुसरत भरूचा , कृष्णा अभिषेक समेत 14 बॉलीवुड सितारों ने परफॉर्मेंस दिए थे।
विज्ञापन
5 of 10
फिलहाल सटोरिया सौरभ चंद्राकर ईडी के रडार पर है।
- फोटो : Amar ujala digital
इन फिल्मी सितारों को प्राइवेट जेट विमान से नागपुर से दुबई लाया गया था। इस शादी समारोह में दोनों प्रमोटर्स ने 200 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इन सितारों को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था।
विज्ञापन
6 of 10
ऑनलाइन महादेव एप के जरिए इन सटोरियों ने दुबई में एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर रखा है।
- फोटो : Amar ujala digital
ऑनलाइन महादेव एप के जरिए इन सटोरियों ने दुबई में एक बड़ा साम्राज्य खड़ा कर रखा है। ईडी के मुताबिक, इनके पास अकूत संपत्ति है।
विज्ञापन
7 of 10
मेहंदी लगाने के लिए भी काफी पैसे दिए गए थे।
- फोटो : Amar ujala digital
ईडी की ओर से जुटाए गए डिजिटल सबूत के अनुसार, योगेश पोपट की R1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को एक इवेंट कंपनी के जरिए 112 करोड़ रुपये भेजे गए थे।
8 of 10
42 करोड़ नगद रुपये से होटल की बुकिंग की गई थी।
- फोटो : Amar ujala digital
42 करोड़ नगद रुपये से होटल की बुकिंग की गई थी। ईडी ने भोपाल में धीरज आहूजा और विशाल आहूजा रैपिड ट्रैवल्स नाम की कंपनी में छापा मारा था। दोनों छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए काम कर रहे थे। ऑनलाइन एप महादेव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने ये कार्रवाई कोलकाता, भोपाल, मुंबई समेत 39 शहरों में की थी। फिलहाल सटोरिया सौरभ चंद्राकर सीबीआई के रडार पर है। उसे रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जायेगा।
9 of 10
ईडी के मुताबिक, दुल्हन का मेकअप बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट ने किया है।
- फोटो : Amar ujala digital
वीडियो में सटोरिया सौरभ चंद्राकर हाथों में मेहंदी सजाकर अपनी दुल्हन के साथ नजर आ रहा है। दुल्हन का मेकअप बॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट ने किया है।