फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बस्तर मड़ई में दायरा बैंड 'ऐसा जादू है मेरे बस्तर में' की शानदार प्रस्तुति, मंत्रमुग्ध हुए दर्शक; तस्वीरें

Sat, 19 Oct 2024 06:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर दशहरा के तत्वाधान में बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला के अवसर पर लालबाग मैदान में शानदार आयोजन हुआ। यहां दायरा बैंड ने अपने गीत “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” की प्रस्तुति से पूरे दर्शक वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
1 of 6
बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला - फोटो : अमर उजाला
बस्तर दशहरा के तत्वाधान में बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला के अवसर पर लालबाग मैदान में शानदार आयोजन हुआ। यहां दायरा बैंड ने अपने गीत “ऐसा जादू है मेरे बस्तर में” की प्रस्तुति से पूरे दर्शक वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया। बैंड की मधुर धुनों और स्थानीयता की झलक ने लोगों के दिलों को छू लिया और बस्तर की अद्वितीय संस्कृति और सुंदरता को सराहा।
विज्ञापन

2 of 6
बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में बस्तर की समृद्ध लोक संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की महिमा को गीतों के माध्यम से जीवंत किया गया, जिसने दर्शकों को खास तौर पर भावविभोर कर दिया। इस बैंड में मुंबई के कलाकारों के साथ बादल अकादमी और बस्तर के स्थानीय कलाकार भी शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 6
भरतनाट्यम - फोटो : अमर उजाला
हजारों की संख्या में उपस्थित दर्शकों ने इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया और बैंड की धुन में ख़ुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। कार्यक्रम में  कृष्णाभद्रा नंबूथिरी  द्वारा भरतनाट्यम, साथ ही स्थानीय लोकनृत्य दलों की भी शानदार प्रस्तुति दिया गया।

4 of 6
दायरा बैंड - फोटो : अमर उजाला
जिला प्रशासन ने दायरा बैंड की पूरी टीम, भरतनाट्यम नृत्यांगना सहित सभी स्थानीय कलाकारों को स्मृति स्वरूप बस्तर मड़ई को प्रतीक चिन्ह भेंट किए।इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर  हरिस एस, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

5 of 6
बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला - फोटो : अमर उजाला
समापन पर होगा खास प्रस्तुति
कार्यक्रम का समापन भी एक बेहद खास संगीतमय शाम के साथ होगा, जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पार्श्व गायिका मोनाली ठाकुर और प्रख्यात गायक शबाब सबरी अपनी प्रस्तुतियों से इस महोत्सव को एक यादगार विदाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बस्तर मड़ई और क्षेत्रीय सरस मेला - फोटो : अमर उजाला
इन नामचीन गायकों की उपस्थिति से बस्तर मड़ई का समापन और भी भव्य और रोमांचक होने की उम्मीद है। बस्तर मड़ई में पहुँचे दर्शकों ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम को सराहा और आयोजन की भव्यता की प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें