ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए सरकारें कितनी योजनाएं चलाती हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की एंबुलेंस सेवा अपने आप में अनोखी है। जिससे गर्भवती महिलाओं को तत्काल चिकित्सा सेवा दी जाती है। तस्वीरों में देखिए ये अनोखी एंबुलेंस।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही बाइक एंबुलेंस सुविधा ग्रामीण महिलाओं के लिए बिल्कुल वरदान साबित हो रही है। खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : ANI
गर्भवती महिलाओं को तुरंत प्रसव और स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बाइक एंबुलेंस काफी मददगार सबित हो रही है।
4 of 6
- फोटो : ANI
इस बाइक एंबुलेंस में महिलाओं के लिए अलग से एक छोटे से केबिन की व्यवस्था है। जिसमें उन्हें बैठाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : ANI
एक ग्रामीण महिला ने बताया कि पूर्व में यातायात सुविधा न होने के कारण हम लोगों को काफी दिक्कत आती थी, लेकिन बाइक एंबुलेंस के शुरू होने से अब काफी राहत मिल रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह सरकार ने आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में लोगों की सुविधाओं के लिए कई उपयोगी योजनाएं चला रखी हैं। बाइक एंबुलेंस भी उसी की कड़ी है।