फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ः बर्बादी और बेबसी को जाहिर करती 9 तस्वीरें

Tue, 02 Aug 2016 12:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : ANI
भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं जिससे लाखों लोग बदहाल हैं। बाढ़ के कारण लोगों को अपना घरबार छोड़कर जहां तहां शरण लेनी पड़ रही है। 
 
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दूध नदी में आई बाढ़ के कारण पूरे शहर में विकट हालात हैं। घर गलियां और पुलिस थाने सब पानी में ही डूबे हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दूध नदी में आई बाढ़ के कारण पूरे शहर में विकट हालात हैं। कांकेर थाना तो पूरी तरह पानी में ही डूबा हुआ है।

4 of 9
- फोटो : ANI
कांकेर शहर के अधिकतर बाजार और गलियां भी दूध नदी की बाढ़ में डूबे हुए हैं। प्रशासन हालांकि लोगों को राहत पहुंचाने के पूरे इंतजाम कर रहा है लेकिन बाढ़ के सामने वह सब नाकाफी पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : PTI
बाढ़ से छत्तीसगढ़ ही नहीं आसाम में भी हालात काफी खराब हैं। यहां बाढ़ की वजह से राज्य की लाखों की आबादी प्रभावित है। बारपेटा जिले के एक बाढ़ प्रभावित गांव में एक मासूम बच्ची को खुद ही नाव चलाकर घर छोड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : PTI
बारपेटा जिले में बाढ़ के कारण हालात काफी खराब हैं। जिले की आधी से ज्यादा आबादी को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : PTI
बारपेटा जिले में बाढ़ के कारण हालात काफी खराब हैं। जिले की आधी से ज्यादा आबादी को बाढ़ के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है। लोग जरूरी सामान बांधकर नाव से सुरक्षित ठिकानों की ओर निकल रहे हैं।

8 of 9
flood in maharastra - फोटो : PTI
भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र की नदियां भी पूरे उफान पर हैं। ठाणे स्टेशन तो पूरी तरह पानी में ही डूब गया है। इसके चलते यहां कई ट्रेनों का यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

9 of 9
flood in megalya - फोटो : ANI
बारिश की वजह से पूर्वोत्तर के राज्य मेघालय में भी बाढ़ के हालात हैं। तुला इलाके में काफी क्षेत्र बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें