फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस: रायपुर में आकर्षक झांकियों ने बिखेरी छटा, स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति, देखें

Sun, 26 Jan 2025 06:47 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
 
विज्ञापन
1 of 9
स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
 
विज्ञापन

2 of 9
झांकी रहा आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विभागीय झांकी में पहला पुरस्कार ग्रामोद्योग को, द्वितीय जेल विभाग और तृतीय पर्यटन-संस्कृति को मिला। इसी तरह स्कूल के विभिन्न स्कूलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

3 of 9
मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार पीजी उमाठे शासकीय कन्या अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय शांति नगर, द्वितीय पुरस्कार नगर माता बिन्नी बाई सोनकर शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय भाठागांव, तृतीय पुरस्कार माया राम सुरजन शासकीय कन्या हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर को मिला।

4 of 9
झांकी रहा आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला
खाद्य विभाग की झांकी में मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता रोजगार, ग्रमोद्योग विभाग की झांकी में यूनिटी मॉल, जेल विभाग की कारागृह से सुधारगृह की ओर बढ़ते कदम को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन

5 of 9
झांकी के जरिए विभाग के कार्यों को दर्शाया गया। - फोटो : अमर उजाला
नगरीय प्रशासन विभाग की झांकी में नालंदा परिसर, अटल परिसर तथा पीएमएवाय 2.0, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी में नियद नेल्लानार, पर्यटन एवं संस्कृति  विभाग की झांकी में श्री रामलला (अयोध्या धाम) दर्शन योजना, एथनिक रिसोर्ट, छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को दर्शाया गया
 
विज्ञापन

6 of 9
विभागों के कार्य झांकी में दिखा - फोटो : अमर उजाला
महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी में खुशहाल छत्तीसगढ़-सुपोषित बच्चे एवं स्वस्थ माताएं, स्वास्थ्य विभाग की झांकी में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधी केन्द्र, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम को दर्शाया गया।
विज्ञापन

7 of 9
स्कूली शिक्षा विभाग की ओर से झांकी प्रस्तुत - फोटो : अमर उजाला
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की झांकी में जल जीवन मिशन, वन विभाग की झांकी में इेको टूरिज्म, उद्योग विभाग की झांकी में नई औद्योगिक विकास नीति दर्शाया गया।
 

8 of 9
रामलला दर्शन को भी झांकी में दर्शाया गया - फोटो : अमर उजाला
श्रम विभाग की झांकी में श्रमिक कल्याण योजनाएं, समाज कल्याण विभाग की नशामुक्ति केन्द्र, सहकारिता विभाग की झांकी में सहकार से सफलता तथा स्कूल शिक्षा विभाग की नई शिक्षा नीति के तहत विकसित भारत 2047 की संकल्पना को दिखाया गया।
विज्ञापन

9 of 9
कार्यक्रम स्थल में झांकी रहा आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना लांच किया गया है, जिसके तहत प्रदेश के महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये मिलता है। इस योजना को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकी के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें