भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह बीती रात अपनी मां के साथ अचानक मोहाली स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में पहुंच गए। हालांकि फैन को उन्होंने निराश किया।
विज्ञापन
2 of 5
मां शबनम सिंह के साथ गुरुद्वारा पहुंचे युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार देररात करीब 11.30 बजे सेक्टर-78 स्थित गुरुद्वारा सिंह शहीदां में युवराज ने परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और उसके बाद अपनी आईपीएल टीम सन राइजर्स हैदराबाद की जीत के लिए गुरु ग्रंथ साहिब के सामने शुकराना अरदास की। युवराज और उनके परिवार वालों ने यहां संगत के साथ लंगर भी छका। वे यहां करीब 35 मिनट तक रहे।
विज्ञापन
3 of 5
मां शबनम सिंह के साथ गुरुद्वारा पहुंचे युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हर कोई युवराज के साथ सेल्फी खींचना और फोटो क्लिक करवाने की रिक्वेस्ट करने लगा, लेकिन युवराज ने अपने फैन्स से माफी मांगते हुए कहा कि वे बाबा जी के दरबार में आए हैं। यहां वे कोई सेलिब्रिटी नहीं, बल्कि आम इंसान हैं, इसलिए अभी वे किसी के साथ फोटो नहीं खिंचवाना चाहते। यह कहते हुए उन्होंने न तो किसी के साथ फोटो खिंचवाई और न ही किसी को ऑटोग्राफ दिए।
4 of 5
मां शबनम सिंह के साथ गुरुद्वारा पहुंचे युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में युवराज ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर अपनी टीम सन राइजर्स हैदराबाद को किंग्स इलेवन पंजाब पर जीत दिलवाई थी। इसके बाद उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में आकर अपने परिवार वालों के साथ टीम की जीत के लिए शुकराना अरदास कराई और माथा टेककर आने वाले मैचों में भी कृपा दृष्टि बनाए रखने की प्रार्थना की।
मां शबनम सिंह के साथ गुरुद्वारा पहुंचे युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
युवराज सिंह ने बताया कि अपनी सेहत की तंदुरुस्ती और अपनी टीम की जीत का शुक्रिया अदा करने के लिए वे शहीद बाबा हनुमान सिंह जी के ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा सिंह शहीदां में माथा टेकने और अरदास करने जरूर आते हैं। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने युवराज और उनके परिवार के सदस्यों को सिरोपे डालकर सम्मानित भी किया।