टीम इंडिया के धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह ने 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी को एक नया नाम दिया है, जो उनके दुनिया भर के फैन्स को बहुत पसंद आएगा।
विज्ञापन
2 of 6
ms dhoni
दरअसल, धोनी आज अपना 36वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें उन्हें दुनिया भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। हर कोई अपने अपने तरीके से उन्हें विश कर रहा है। ऐसा ही एक तरीका अपनाया क्रिकेटर युवराज सिंह ने।
विज्ञापन
3 of 6
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने एक ट्वीट किया और उन्हें विश करते हुए नया नाम दिया। युवी ने ट्वीट किया, जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिस्टर हेलिकॉप्टर, माही आपका दिन शानदार हो, केक आपका इंतजार कर रहा है. #happybirthday #cakesmash
4 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : Twitter
युवराज सिंह के अलावा मोहम्मद कैप, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण आदि कई नामी हस्तियां उन्हें अलग अलग ढंग से जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। टीम इंडिया तो वेस्टइंडीज से सीरीज जीतकर बर्थडे गिफ्ट पहले ही दे चुकी है।
विज्ञापन
5 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : SELF
अब युवराज सिंह की बात करें तो वे वेस्टइंडीज टूर पर क्रिकेट के साथ साथ एक और काम कर रहे हैं। वे कैरेबियाई सरजमीं पर अपनी फाउंडेशन चैरिटी यूवीकैन को प्रमोट कर रहे हैं।
इसके तहत वे वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर डेरेन ब्रावो से मिलने के लिए उनके घर गए। उनके साथ फाउंडेशन को लेकर बातचीत की और साथ ही अपना यूवीकैन का बैट ब्रावो को उपहार स्वरूप दिया।