फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह के टीम में शामिल न होने पर मां शबनम ने कही 'विराट' बात

Thu, 21 Sep 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह - फोटो : ‌facebook
आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में युवराज सिंह को शामिल न किए किए जाने पर क्रिकेटर की मां शबनम ने बड़ी बात कही। जानिए आखिर वे क्या बोलीं...
विज्ञापन

2 of 5
युवराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
युवराज सिंह की मां ने कहा कि युवी को टीम में नहीं लिया गया, इससे मैं काफी निराश हूं, लेकिन फिटनेस के नियम सभी के लिए एक जैसे हैं। युवराज आसानी से हार नहीं मानता। अगर फिटनेस के चलते समस्या है तो वह इसे चुनौती के तौर पर लेगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
yuvraj - फोटो : अमर उजाला
शबनम ने कहा कि युवराज सिंह की फिटनेस पहले से बेहतर हुई है और वह सिलेक्शन के लिए फिटनेस के स्तर को जल्दी ही हासिल कर लेगा। उम्र आड़े आ रही है, लेकिन वह मेहनत करके इसे भी अपने पक्ष में कर लेगा।

4 of 5
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
शबनम ने विराट कोहली पर भी बात की। उन्होंने कहा विराट कोहली ने हमेशा ही युवराज सिंह की मदद की है। वे युवराज को फिटनेस को लेकर जागरुक करते रहते हैं। उन्होंने युवराज को कई टिप्स भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवराज सिंह
युवराज के रिटायर होने की खबरों पर शबनम ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि दूसरों को इसका फैसला करने का हक नहीं। युवराज क्रिकेट से प्यार करते हैं और उनका जब मन करेगा तभी वो रिटायर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें