संन्यास लेने की अटकलों के बीच क्रिकेटर युवराज सिंह पहली बार सामने आए और खुलकर बोले। उन्होंने सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
yuvraj
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, युवराज सिंह काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में उनके क्रिकेट करियर पर सवाल उठाए जा रहे हैं, जिनका जवाब देते हुए सिक्सर किंग ने कहा कि वे अभी और खेलना चाहते हैं और खेलते रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : facebook
युवराज सिंह 18वें लॉरियस अवार्ड्स में हिस्सा लेने के लिए मोनाको पहुंचे थे। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे 2019 तक क्रिकेट खेलेंगे। उसके बाद ही आगे के करियर पर सोचेंगे। इससे पहले संन्यास का सवाल ही नहीं।
4 of 6
युवराज सिंह
युवराज सिंह के संन्यास की अटकलों पर जब पिता योगराज सिंह से बात की गई तो उन्होंने भी कहा कि अभी उनमें 4-5 साल की क्रिकेट और बाकी है। वह 2019 का वर्ल्ड कप भी खेलेगा, उसके बाद ही भविष्य का फैसला करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : File Photo
युवराज सिंह ने कहा कि अभी उनका फोकस आईपीएल 2018 पर है। मैं इस बार आईपीएल में बेस्ट परफॉर्म करना चाहता हूं। यह टूर्नामेंट मेरे लिए काफी अहम है, क्योंकि इससे आगे खेलने का रास्ता मिलेगा, जिस पर मैं आगे बढ़ना चाहता हूं।
बता दें कि युवराज सिंह आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलेंगे। हालांकि उन्हें कप्तान नहीं बनाया गया है, लेकिन टीम का सबसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी माना जा रहा है। वहीं युवराज सिंह ने टीम इंडिया के लिए आखिरी वनडे जून 2017 में खेला था।