फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

Sun, 01 Feb 2015 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 14
रणजी सीजन में अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। युवराज का अर्धशतक भी बेकार गया। पंजाब ने अपनी दूसरी पारी शुरू की तो 37 के स्कोर पर पंजाब की आधी टीम पैवेलियन लौट गई थी। दबाव में आकर युवराज भी 56 रन बनकार आउट हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

2 of 14
ओडिशा ने पंजाब को तीसरे ही दिन छह विकेट से करारी शिकस्त दी। ओडिशा के बंसत मोहंती ने धारदार गेंदबाजी करते हुए छह विकेट चटकाए। दोनों परियों में मोहंती ने पंजाब के दस विकेट झटके।
विज्ञापन

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

3 of 14
टीम इंडिया की बल्लेबाजी लगातार फलॉप होने पर युवराज सिंह के शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन युवी खुद फ्लॉप हो रहे हैं। देखिए तस्वीरें।

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

4 of 14
रणजी ट्राफी ग्रुप बी में मोहाली में अपने होम ग्राउंड पर पंजाब की तरफ से खेलते हुए युवराज सिंह पहली पारी में मात्र 4 रन ही बना सके।
विज्ञापन

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

5 of 14
बाकी खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन कर सके। आखिरकार, डूबती नैया को मनप्रीत गोनी और संदीप शर्मा ने सहारा दिया, जिससे टीम की थोड़ी लाज बच सकी। फिर भी पंजाब की टीम 167 के स्कोर पर ही सिमट गई।
विज्ञापन

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

6 of 14
पंजाब ने एक समय 73 के स्कोर पर नौ विकेट तक गंवा दिए थे। मनप्रीत गोनी ने सबसे अधिक 51 रनाें की पारी खेली। इसमें 6 चौके शामिल रहे। वहीं, संदीप शर्मा ने चार चौकों की मदद से 35 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

7 of 14
स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह (04) का बल्ला भी नहीं चला। वहीं, कप्तान मनदीप सिंह को खाता खोले बिना ही आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। इन हालतों में मनप्रीत गोनी (51) और संदीप शर्मा (35) के बीच अंतिम विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई, जिससे टीम का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंच सका।

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

8 of 14
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ओडिशा ने 54 के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिया था। पंजाब के लिए संदीप शर्मा ने  परेश पटेल (27) को बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई। अब दूसरी पारी में पंजाब को युवराज से लंबी पारी की आस है।

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

9 of 14
क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह पहली बार क्रिकेट मैदान में बेटे का हौंसला बढ़ाने पहुंचीं। देखिए तस्वीरें।

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

10 of 14
रणजी सीजन में लगातार तीन शतक लगाने के बाद युवराज कुछ मैचों में लगभग फ्लॉप साबित होते रहे हैं। पहली पारी में वे मात्र 4 रन पर आउट हो गए थे।

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

11 of 14
शुक्रवार को उनकी मां शबनम सिंह भी हौसला बढ़ाने के लिए पीसीए स्टेडियम पहुंचीं और युवी ने भी उन्हें निराश नहीं किया।

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

12 of 14
दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब ने महज 37 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। युवराज सिंह 18 और सिद्धार्थ कौल एक रन बनाकर क्रीज पर डटे थे।

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

13 of 14
इससे पूर्व पंजाब की पहली पारी के 167 रनों के जवाबी पारी में 54 रनों से आगे खेलने उतरी ओडिशा की टीम ने 183 रन बनाए। ओडिशा के लिए अनुराग सारंगी ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। इसमें पांच चौके शामिल रहे।
विज्ञापन

युवराज का अर्धशतक बेकार, पंजाब को मिली हार

14 of 14
पंजाब के पेसर सिद्धार्थ कौल ने पांच विकेट चटकाए। उनके अलावा संदीप शर्मा ने तीन और मनप्रीत गोनी ने एक विकेट झटके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें