फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक थप्पड़ ने इस शख्स को बनाया धुरंधर खिलाड़ी, अब IPL में जलवा

Fri, 21 Apr 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
एक थप्पड़ ने जिंदगी बदल दी और इस नौजवान को क्रिकेट की दुनिया का धुरंधर खिलाड़ी बना दिया। इन्होंने कुछ यूं तय किया आईपीएल तक का सफर।
विज्ञापन

2 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
हम बात कर रहे हैं, 17 अप्रैल को खेले गए आईपीएल मैच में पंजाब की तरफ से शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले मनन वोहरा की। पूर्व क्रिकेटर से लेकर उनके फैंस तक इसे आईपीएल सीजन की बेस्ट पारी बता रहे हैं। वोहरा ने सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 50 गेंदों पर तूफानी 95 रन बनाए थे, लेकिन मनन के कोच योगराज सिंह उनकी इस पारी से खुश नहीं है।
विज्ञापन

3 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
योगराज सिंह क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता, मशहूर एक्टर और पूर्व क्रिकेटर हैं। योगराज सिंह मनन को तब से कोचिंग दे रहे हैं जब मनन महज 8 साल के थे। उन्होंने कहा कि मनन काफी मेहनती है। लेकिन कई बार किस्मत भी साथ देनी चाहिए। मेरी उससे रोजाना फोन पर बात होती है और अब उसकी इस पारी को ही ले लीजिए। उसने मुझे फोन किया और कहा कि सॉरी सर में टीम को जीता नहीं सका।

4 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
योगराज ने बताया कि मैंने उसे कहा कि अगर आप टीम को नहीं जीता सके तो कोई मतलब नहीं रहा इस पारी का। एक क्रिकेटर का अच्छा फिनिशर होना भी बहुत जरूरी है। योगराज सिंह ने मनन की लाइफ से जुड़ी एक बात शेयर करते हुए कहा कि एक बार मैंने उसे थप्पड़ मार दिया था। दरअसल, जब मनन बहुत छोटा था एक बार प्लास्टिक की बॉल उसकी की आंख के ऊपर लग गई और उसे खून आने लगा।
विज्ञापन

5 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
योगराज ने बताया कि खून बहने के कारण वह रोने लगा, पर मैंने उसे एक थप्पड़ जड़ा और कहा डॉक्टर के पास जाकर पट्टी कराओ और वापिस आकर बैटिंग करो। योगराज कहते हैं कि मनन चोट की वजह से कई मौकों पर नहीं खेल पाया। वर्ल्ड कप से पहले एक चोट की वजह से वह टीम में सिलेक्ट नहीं हो पाया। युवराज के साथ उसने रणजी में कई अच्छी पारियां खेली हैं। अगर थोड़ा सुधार कर लेगा तो वह देश के लिए भी खेलेगा।

 
विज्ञापन

6 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
‘सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज भुवनेश्वर की यार्कर पर बल्ले का पेस खोलकर चौका लगाना अच्छा लगता है। वास्तव में भुवनेश्वर बेहद अच्छे गेंदबाज हैं और मैं चाहता हूं कि मोहाली के मैदान में भी उनके चैलेंज का डटकर सामना करूं  और यहां जो कमी रह गई वहां पूरी कर डालूं।’ यह कहना है आईपीएल सीजन-10 में किंग्स इलेवन पंजाब के धुरंधर बल्लेबाज मनन वोहरा का।
विज्ञापन

7 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
चंडीगढ़ के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा ने कहा कि मोहाली का मैच शानदार होगा। मोहाली उनका होम ग्राउंड है। इस मैदान में वह बचपन से ही खेलते रहे हैं। यहां लोकल क्राउड का सपोर्ट भी मिलेगा और मैदान का भी। मनन वोहरा ने कहा कि भुवनेश्वर अच्छे गेंदबाज हैं। उनकी गेंदों में स्विंग है। वहीं आईपीएल में सुनील नारायणन का सामना काफी चैलेंजिंग है। इसका कारण है उनकी गेंद पकड़ने की स्टाइल।

8 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
बैक टू बैक तीन मैच हारने से मनोबल के संबंध में किए गए सवाल पर वोहरा ने कहा कि हार जीत तो गेम का हिस्सा है। गेम कहां चेंज हो जाए किसी को नहीं मालूम। पिछले पांच वर्षों के दौरान मनन ने अपने शाट्स में काफी विविधता ला चुके हैं। बात चाहे फटाफट क्रिकेट की हो या फिर वनडे मैच की मनन का सारा गेम माइंड सेट पर रहता है। मनन ने कहा कि गेम प्लान जितना अच्छा होता है उतनी ही आसान होती है जीत।

9 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
मनन वोहरा ने कहा कि यूं तो उनके शाट्स की एक वैरायटी है पर उन्हें उनका बेस्ट शाट बैकफुट पंच लगता है। जिसमें वह सबसे स्ट्रांग है। उन्होंने कहा कि होम ग्राउंड में अच्छी क्रिकेट खेलनी पड़ती है। मनन वोहरा ने कहा कि सलामी बल्लेबाज पर सबसे ज्यादा दारोमदार रहता है। उन्होंने कहा कि सलामी जोड़ी ही टीम को बूस्ट देती है। इससे आगे आने वाले बल्लेबाजों के लिए चैलेंज कम होता है।
विज्ञापन

10 of 10
क्रिकेटर मनन वोहरा
आईपीएल में अब तक का प्रदर्शन : मनन वोहरा ने अभी तक हुए मैचों में 17 अप्रैल को सनराइजर्स के खिलाफ 95 रन, 15 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 3 रन, 13 अप्रैल को केकेआर 28 रन, 10 अप्रैल को आरसीबी इंदौर के खिलाफ 34 रन और 08 अप्रैल को सुपरगियांट के खिलाफ 14 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें