युवराज सिंह ने रणजी ट्राफी में बेशक बड़ौदा के खिलाफ दोहरा शतक जमा दिया, लेकिन वे ज्यादा खुश नहीं थे। इसका राज उन्होंने बातचीत में खुद ही खोल दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए युवराज सिंह
दरअसल बड़ौदा के खिलाफ युवराज ने 260 रन की कप्तानी पारी खेली और टीम के तीन अंक पक्के किए। इस शानदार पारी के बाद भी युवराज ज्यादा खुश नहीं दिखे। उन्होंने कहा कि वे तिहरा शतक भी बना सकते हो। मुझे दुख है कि मैं तिहरा शतक पूरा नहीं कर सका। युवराज ने ये पारी दो दिन से ज्यादा लंबे समय तक फील्डिंग करने के बाद खेली। युवराज ने कहा कि मेरे पास मौका था करियर का पहला रणजी तिहरा शतक लगाने का लेकिन मैं इससे चूक गया।
विज्ञापन
3 of 6
रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए युवराज सिंह
युवराज के अलावा इस मैच में मनन वोहरा ने भी दोहरा शतक लगाया जिस कारण पंजाब ने बड़ौदा के 529 रन के स्कोर को पार करके पहली पारी की लीड हासिल की। बड़ौदा के खिलाफ खेली शानदार पारी के दौरान ही युवराज ने अपना सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड तो तोड़ा ही साथ में उन्होंने 8500 रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। उनके फर्स्ट क्लास करियर में अब 8719 स्कोर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ये एक लंबा सफर था और मुझे खुशी होती है जब मैं ऐसे मुकाम हासिल करता हूं। युवराज ने कहा कि उन्हें इस पारी का काफी देर से इंतजार था।
4 of 6
रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए युवराज सिंह
युवराज ने हरभजन की गैरमौजूदगी में टीक की कमान संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भज्जी टीम के साथ नहीं थे और उनके नहीं होने के कारण मुझे युवा टीम की कप्तानी करने का मौका मिला। ये शानदार टीम है और हम सब एक दूसरे के साथ खेलते हुए मजे कर रहे हैं। हम एक परिवार की तरह हैं और हम सभी अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं। जूनियर्स के साथ हमें काफी मजा आता है और वे अपने सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलकर काफी कुछ सीख रहे हैं। मुझे लगता है ये उनके काफी काम आएगा।
विज्ञापन
5 of 6
रणजी ट्रॉफी मैच खेलते हुए युवराज सिंह
युवराज ने कहा कि ये तीन अंक मेरे लिए काफी अहम है। हमारे पास ज्यादा अंक नहीं है और ये अंक हमारे लिए काफी अहमियत रखते हैं। हमें एक अन्य मैच में तीन अंक मिले हैं जबकि एक में हमें जीत और एक में हार मिली है। न्यूट्रल वेन्यू पर खेलना सभी के लिए चुनौती पूर्ण हो रहा है। हम अपने बाकी बचे मुकाबलों में जीत हासिल करके क्वालिफाई करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि आप न्यूट्रल वेन्यू के लिए कोई रणनीति तैयार नहीं कर सके। जो टीम अच्छा खेलेगी वही जीतेगी।
युवराज ने मनन वोहरा की जमकर तारीफ की। दोनों ने मैच में तीसरे विकेट के लिए 343 रन की अहम साझेदारी की। उन्होंने कहा कि मनन एक शानदार खिलाड़ी है। पिछले दो सीजन से वो बड़ा स्कोर नहीं कर सका था लेकिन उन्होंने दोहरा शतक लगाकर अपने आप को साबित कर दिया। उन्होंने मेरी काफी मदद की और एक दूसरे के साथ की बदौलत ही हम ये बड़ा स्कोर हासिल कर पाने में सफलता हासिल की। हम इस सफलता के हकदार थे। युवी ने बड़ौदा के कप्तान दीपक हुडा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने यहां पर नाबाद 293 रन की पारी खेली।