फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद युवराज की पत्नी ने बदला अपना नाम, ऐसा दिखा शादी के बाद का माहौल

Fri, 02 Dec 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
1 of 12
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी - फोटो : अमर उजाला
युवराज से शादी के बाद हेजल कीच ने अपना नाम बदल लिया है, जी हां जानिए विवाह की ऐसी ही 10 बड़ी बातें।
विज्ञापन

2 of 12
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
विश्व कप क्रिकेट में देश को शानदार जीत दिलाने वाले किक्रेटर युवराज सिंह बालीवुड अदाकारा हेजल कीच उर्फ गुरबसंत कौर के साथ बुधवार को जिला फतेहगढ़ साहिब के डेरा दुफेरा गुरुद्वारा टाहली साहिब में प्रणय सूत्र में बंध गए। 
विज्ञापन

3 of 12
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
हेजल अपने पिता और रिश्तेदारों के साथ युवी की नीले रंग की मर्सीडीज कार में डेरा पहुंचीं और उसके आधे घंटे बाद युवी भी काले रंग की मर्सीडीज कार में यहां पहुंच गए। 

4 of 12
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
हेजल अपने पिता और रिश्तेदारों के साथ युवी की नीले रंग की मर्सीडीज कार में डेरा पहुंचीं और उसके आधे घंटे बाद युवी भी काले रंग की मर्सीडीज कार में यहां पहुंच गए। 
विज्ञापन

5 of 12
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
युवी के आते ही सबसे पहले आनंद कारज वाली जगह पर हेजल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका और गुरु साहिब को हरे रंग की पोशाक भेंट की। इसके बाद युवी और हेजल ने एक साथ माथा टेक गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख अपनी जगह ली। 
विज्ञापन

6 of 12
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
शाम को पांच बजे दोनों की विवाह रस्म पूरी सिख मर्यादा के मुताबिक शुरू हुई। इसमें चार लावों के पाठ डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह वालों ने खुद पूरे किए। उन्होंने सारे विवाह की रस्म पूरी करवाई। चार बजे आनंद साहिब के पाठ के बाद अरदास के बाद विवाह समारोह संपन्न हुआ। 
विज्ञापन

7 of 12
गुरबसंत कौर हेजल बनीं युवी की जीवन साथी
डेरा संचालक बाबा राम सिंह द्वारा डेरे को सजावटी फूल और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था। संगत और बारातियों के लिए खाने-पीने के प्रबंध किए गए थे। हिमाचल की कॅरियर प्लाईट यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमैंट विद्र्याथियों ने यहां पर खाना सर्व किया और चंडीगढ़ के कैटरर्स ने वीआईपी ट्रीट दी। 

8 of 12
फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे में हो रही युवी की शादी
जैसे ही युवराज सिंह युवी और हेजल कीच के आनंद कारज की रस्म शुरु हुई तो दोनों के आनंद करवाने वाले बाबा बलविंदर दास मुल्लांपुर वालों ने माईक से बोला कि अब चार लावों के साथ आनंद कारज की रस्म होनी है। 

9 of 12
शादी के लिए सज गए हैं युवराज-हेजल
उन्होंने कहा कि बीबी गुरबसंत कौर और काका युवराज सिंह तैयार हो जाएं और गुरबसंत के पिता अपनी बेटी का पल्लू काका जी को पकड़ाए जिससे आनंद कारज शुरू किया जाए। इसकी घोषणा होते ही संगत में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी को गुरुबसंत नाम अच्छा लगा। हेजल का ये नाम बुधवार को रखा गया था। उनको इससे पहले इसकी कोई जानकारी नहीं थी। 
 

10 of 12
शादी के लिए सज गए हैं युवराज-हेजल
शादी से पहले सुबह 12 बजे डेरा स्थल पर धरमिंदर एंड पार्टी (मरासी) भंडों ने युवी और हेजल की शादी पर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर भंडों ने हंसी ठिठोली, गीत-संगीत के अलावा विभिन्न आइटम पेश कीं और गीत सेहरे वाला चूड़े वाली लैण चलैया पर लोगों के चेहरों पर हासा रुके नहीं रुक रहा था। 
 

11 of 12
युवराज-हेजल की शादी - फोटो : अमर उजाला
बस्सी पठाना से आए आर्टिस्ट मनीष कुमार अपनी पत्नी के साथ युवी और हेजल की पेंसिल से तैयार ग्रॉफ पेंटिंग बनाकर लाए जिससे उन्होंने युवी को भेंट करना था। शाम ढलते ही उनकी ये तमन्ना दिल में ही रह गई। मनीष ने बताया वे बाबा राम सिंह जी के बड़े श्रद्धालु हैं  और युवराज को आपने हाथ बनाई गई युवराज और हेजल की पेंटिंग उन्हें गिफ्ट करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

12 of 12
युवराज-हेजल की शादी - फोटो : अमर उजाला
युवराज के पिता योगराज सिंह आनंद कारज समारोह में नहीं पहुंचे और ये बात पूरे शादी समारोह में चर्चा का विषय भी रही। युवी के साथ उसके दो करीबी दोस्त और मां शबनम सिंह समेत कई नजदीकी रिश्तेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें