फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज-हेजल की शादी में देखिए, कौन-कौन शामिल होंगे VIP मेहमान?

Fri, 18 Nov 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हेजल कीच-युवराज सिंह
चंडीगढ़ में इस माह होने जा रही क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में शामिल होने वाले संभावित VIP मेहमानों की लिस्ट देखिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की शादी 30 नवंबर को पहले चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में होगी। उसके बाद नवविवाहित जोड़ा आईटी पार्क स्थित ललित होटल में आएगा। जहां होने वाले समारोह में भारतीय क्रिकेटर्स भी शामिल होंगे। युवराज की शादी को काफी प्राइवेट रखा जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
युवराज सिंह - फोटो : instagram
शादी में सिर्फ कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। इसके बाद ललित होटल में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और कई बड़े खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी 30 नवंबर को मोहाली में ही रहेंगे तो वहीं से शादी में शामिल होंगे।

4 of 6
yuvraj singh - फोटो : instagram
हेजल के लिए खासतौर पर  युवराज की मां शबनम सिंह ने शॉपिंग की है। वैसे युवराज सिंह आजकल रणजी ट्रॉफी मैच खेलने में व्यस्त हैं, इसलिए उनके लिए शॉपिंग तो उनकी मां कर रही हैं। युवराज के लिए उनके डिजाइनर दोस्त खासतौर पर शेरवानी तैयार कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन

5 of 6
yuvraj singh - फोटो : instagram
इनका संगीत और शादी का रिसेप्शन दिल्ली में 5 और 7 दिसंबर को होगा। संगीत समारोह छतरपुर के पास एक फॉर्म हाउस में होगा, जबकि रिसेप्शन दिल्ली के एक प्रसिद्ध होटल में होगा। युवराज और हेजल की शादी के समारोह को ‘वायएचपीएल’ अर्थात युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग के नाम से आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह - फोटो : Social media
आमंत्रण पत्रों का यह आइडिया डिजाइनर्स सैंडी और कपिल खुराना ने तैयार किया है। इनकी शादी के इनविटेशनल कार्ड को युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग पर आधारित कर तैयार किया गया है। युवी और हेजल की बाली (इंडोनेशिया) में सगाई हुई थी। इनकी शादी के बारे में अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें