फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए चंडीगढ़ में कहां शादी करेंगे युवराज-हेजल, क्या होंगे तारीख और मेन्यू?

Tue, 08 Nov 2016 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह और हेजल कीच चंडीगढ़ में शादी करेंगे। तरीख फाइनल हो गई है, देखिए जगह औ मैन्यू। साभारः TOI
विज्ञापन

2 of 7
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
दोनों की शादी के बारे में कई दिनों से चर्चा चल रही है। अब इनकी शादी का कार्ड सामने आया है जो अपने अनोखे डिजाइन की वजह से सुर्खियों में है। जहां युवराज की मां शबनम अपनी छोटी बहू आकांक्षा शर्मा के साथ जबानी जंग में बिजी हैं। वहीं दूसरी तरफ युवराज और हेजल की शादी की तैयारियां जोर-शोरों से चल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
युवी और हेजल की सगाई बाली (इंडोनेशिया) में हुई थी। इनकी शादी दो जगहों पर दो परंपरानुसार होगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार युवी और हेजल की सिख परंपरानुसार चंड़ीगढ़ के गुरुद्वारा में 30 नवंबर को शादी होगी। हिंदू परंपरानुसार गोवा में 2 दिसंबर को शादी होगी।

4 of 7
हेजल कीच-युवराज सिंह
इस कपल के मुंबई के करीबी दोस्तों के इस शादी में उपस्थित होने का अनुमान है। इनका संगीत और शादी का रिसेप्शन दिल्ली में 5 और 7 दिसंबर को होगा। संगीत समारोह छतरपुर के पास एक फॉर्म हाउस रहेगा जबकि रिसेप्शन के दिल्ली के एक प्रसिद्ध होटल में होगा। शादी की तैयारियां जोर-शोर से जारी है।
विज्ञापन

5 of 7
युवराज सिंह - फोटो : instagram
समारोह को ‘वायएचपीएल’ अर्थात युवराज एंड हेजल प्रीमियर लीग के नाम से आयोजित किया जाएगा। आमंत्रण पत्रों का यह आइडिया डिजाइनर्स सैंडी और कपिल खुराना ने तैयार किया है। सैंडी ने बताया कि युवी और हेजल अपनी शादी को अलग रूप देना चाहते थे, इसके चलते इस आमंत्रण पत्र में कई कार्टून्स और इलस्ट्रेशंस रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 7
युवराज सिंह - फोटो : instagram
डिजायनर सैंडी और कपिल शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वो दोनों ही कुछ अलग करना चाहते थे। इसी वजह से इनविटेशन कार्ड में दोनों के कार्टून मौजूद हैं। कपिल ने कहा कि जब हमने कार्ड का पोस्टल स्टैंप बनाया तो उसमें हेजल और युवराज के कार्टून थे। दोनों को यह पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
yuvraj singh - फोटो : instagram
कपिल के मुताबिक इसी वजह से गोवा के शादी फंक्शन के लिए इसी कॉन्सेप्ट को रखा गया है। चंढीगढ वाली शादी के लिए कार्ड को गोल्डन जबकि गोवा के लिए व्हाइट कलर को रखा गया है। परिवार के सूत्रों ने बताया कि चंडीगढ़ वाली शादी का न्यौता युवराज के पिता योगराज की तरफ से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें