सिक्सर किंग युवराज सिंह बुधवार को विवाह-बंधन में बंध जाएंगे। आज संगीत, मेहंदी और रिसेप्शन का कार्यक्रम है, तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 7
युवी और हेजल पहुंचे शहर
- फोटो : अमर उजाला
सिक्सर किंग युवराज सिंह बुधवार को विवाह-बंधन में बंध जाएंगे। यह हाई-प्रोफाइल शादी जहां क्रिकेट प्रशंसको के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है वहीं, इसमें टीम इंडिया सहित कई विदेशी खिलाड़ियों के भी शिरकत करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
3 of 7
युवी और हेजल पहुंचे शहर
युवराज सिंह अपनी पत्नी हेजल कीज के साथ 30 नवंबर को चंडीगढ़ के समीप लांडरा रोड पर बने फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा साहिब में आनंद कारज लेंगे। यहीं पर बाबा जी का आर्शीवाद लेकर युवी ने हेजल को बाली में जाकर सगाई की अंगूठी पहनाई थी।
4 of 7
युवी और हेजल पहुंचे शहर
वहीं, आज चंडीगढ़ स्थित आईटी पार्क के एक होटल में विवाह से पूर्व संगीत, मेहंदी और रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन
5 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि जिस होटल में यह कार्यक्रम रखा गया है उसी होटल में कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया और एलिस्टर कुक की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम भी ठहरी हुई है। इनमें कई तो युवी के दोस्त और साथी खिलाड़ी भी है।
विज्ञापन
6 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : instagram
सूत्रों के अनुसार युवी और हेजल सोमवार को ही शहर पहुंच चुके हैं। वहीं युवी की मां शबनम सिंह और छोटा भाई जोरावर पहले ही शादी की तैयारी के तहत चंडीगढ़ आ चुके थे।
युवी ने अपने परिवार के साथ पंचकूला के समीप माता मनसा देवी कॉम्पलेक्स में बन रहे नए घर में पाठ भी कराया। सूत्रों के अनुसार 30 नवंबर को नए घर में भी एक पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इसमें भी उनके करीबी मित्र भी शिरकत कर सकते हैं।