फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना कैफ पर आया इस नवोदित भारतीय क्रिकेटर का दिल, देखिए, क्या बोले?

Fri, 15 Jul 2016 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
1 of 5
युजवेन्दर ने शर्माते हुए तपाक से कहा...कैटरीना कैफ। - फोटो : amarujala
अभिनेता रणबीर कपूर से ब्रेकअप और लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों से दुखी कैटरीना कैफ पर इस नवोदित भारतीय क्रिकेटर का दिल आ गया है। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 5
chahal - फोटो : amarujala
ये क्रिकेटर कोई और नहीं, हरियाणा के सितारे युजवेंद्रा चहल हैं। जींद में डीएवी स्कूल में बच्चों से मिलने गए युजवेन्द्र चहल ने अपने दिल के राज खोले। बातों ही बातों में एक बच्चे ने युजवेन्दर से पूछा कि आपकी फेवरेट हीरोईन का नाम क्या है तो युजवेन्दर ने शर्माते हुए तपाक से कहा...कैटरीना कैफ। 
विज्ञापन

3 of 5
chahal - फोटो : amarujala
युजवेंद्रा चहल ने विद्यार्थियों के प्रश्रों के जवाब दिए और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। डीएवी संस्था के क्षेत्रिय निदेशक एवं प्राचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि युजवेंद्रा चहल उनके स्कूल के विद्यार्थी रहे है, यह उनके स्कूल के लिए गौरव की बात है।

4 of 5
yujvendra chahal - फोटो : amarujala
युजवेंद्रा चहल ने डीएवी स्कूल से बारहवीं तक पढ़ाई की है। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि युजवेंद्रा चहल बच्चों को प्रेरणा देने के लिए उसकी समस्त फोटों को स्कूल में लगाया गया है। क्रिकेटर युजवेंद्रा चहल ने बच्चों से अपनी विचार सांझा करते हुए कहा कि हमें अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yujvendra chahal - फोटो : amarujala
युजवेंद्रा के मुताबिक उनका बचपन इस विद्यालय से गुजरा है, यहां मेरी बहुत सी यादें छिपी हुई है। जिससे मुझे अति लगाव है, यहां मेरा मन कई बार आने को करता है और अध्यापकों का प्रोत्साहन भी मुझे अक्सर याद आता है। इसलिए विद्यार्थियों को शुरुआत में ही अपना लक्ष्य निर्धारित करके कार्य करता है तो सफलता उसके कदम जरुर चुमती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें