इंग्लैंज के छक्के छुड़ाने वाले 'युजवेंद्र चहल' को जब प्रैक्टिस करने की जगह नही मिली तो देखिए उन्होने क्या किया था।
विज्ञापन
2 of 8
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : ESPN
तीसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड को 75 रनों से शिकस्त देने के बाद भारत के युजवेंद्र चहल की जमकर तारीफ हो रही है। चहल ने इस मैच में 6 विकेट लेकर इंग्लैंड टीम की कमर तोड़ दी। चहल ने मात्र 25 रन देकर इंग्लैंड के 6 खिलाड़ियो को पैविलियन का रास्ता दिखाया।
विज्ञापन
3 of 8
चहल की मां
चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले है। चहल की मा ने बताया कि युजवेंद्र का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई तो हमने उसका पूरा साथ दिया।
4 of 8
चहल के माता-पिता
केके चहल ने बताया कि 2004 में मैंने युजवेंद्र के लिए डेढ़ एकड़ खेत में पिच तैयार करवाई, वहीं से चहल ने प्रैक्टिस शुरु की। 2011 तक युजवेंद्र ने खेत में ही प्रैक्टिस की। चहल का जब अंडर-19 मे जब चयन हुआ तो उनके पिता को लगा की अब उनका सपना सच में पूरा होगा।
विज्ञापन
5 of 8
इंग्लैंज के छक्के छुड़ाने वाले 'युजवेंद्र चहल'
चहल घर में सबसे छोटा है। उनकी दो बड़ी बहनें हैं जोकि अब ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। पिता ने बताया कि मेरा सपना था कि बेटा कामयाब हो। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की तो वह इच्छा पूरी करने के लिए हमने पूरा साथ दिया। 2004 में मैंने अपने डेढ़ एकड़ खेत में युजवेंद्र के लिए स्पेशल पिच तैयार करवाई। वहां उसने प्रैक्टिस शुरू की।
विज्ञापन
6 of 8
इंग्लैंज के छक्के छुड़ाने वाले 'युजवेंद्र चहल'
2011 तक उसने खेत में ही प्रैक्टिस की। जब उसका अंडर-19 में सलेक्शन हुआ तो मुझे पहली बार लगा कि एक दिन हमारा सपना जरूर सच होगा। इसके बाद रणजी ट्राफी, आईपीएल और अब भारतीय क्रिकेट टीम में उसका चयन हुआ।
विज्ञापन
7 of 8
इंग्लैंज के छक्के छुड़ाने वाले 'युजवेंद्र चहल'
युजवेंद्र की मां ने बताया कि उनके बेटे को राजमा-चावल व लहसुन की चटनी बहुत पसंद है। खाने में वह दोनों समय लहसुन की चटनी जरुर खाता है। वह दूध पीने से भी कभी मना नहीं करता।