फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 भाई-बहनों को जहर देकर सुसाइड नोट में बताया रुला देने वाला कारण, देखिए

Thu, 22 Jun 2017 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
Kapurthala Suicide
अपने ही 6 भाई-बहनों को बर्गर में जहर देने के बाद सुसाइड नोट में रुला देने वाला कारण बताया। पढ़िए सुसाइड नोट में लिखीं बातें...
विज्ञापन

2 of 10
Kapurthala Suicide
पंजाब के कपूरथला के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में मंगलवार रात करीब 12 बजे एक युवक ने अपने भाई-बहनों को जहरीला बर्गर खिला खुद भी खाकर जान दे दी। इनमें से तीन की सिविल अस्पताल कपूरथला में मौत हो गई। दो ने सिविल अस्पताल जालंधर में दम तोड़ा। वहीं छठे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जो स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

3 of 10
Kapurthala Suicide
‘आई मिस यू मम्मी-पापा जी, मैं अपने साथ चार और मासूम की जान ले जा रहा हूं। मुझ जैसे नालायक बेटे को माफ कर दीजिएगा’ यह अभिमन्यु ने मंगलवार रात अपने छोटे भाई-बहनों को बर्गर में जहर खिलाने से पहले अपने माता-पिता के नाम अपने सुसाइड नोट में लिखे थे।

4 of 10
Kapurthala Suicide
अभिमन्यु ने लिखा कि मैं अपने पूरे होश-हवास में सुसाइड नोट लिख रहा हूं। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं। मैं मम्मी पापा जी को कभी दुखी नहीं दे सकता। मुझे बहुत तकलीफ होती है, जब मैं अपने मम्मी पापा को चिंतित होते देखता हूं।
विज्ञापन

5 of 10
Kapurthala Suicide
'मम्मी-पापा जी ने हमारे लिए बहुत तकलीफें सही हैं। मम्मी-पापा जी आप हमारे भगवान हैं, आप ही हमारी पूरी दुनिया हैं। आम हमारी ख्वाहिश पूरी करते हैं। अपने लिए कुछ नहीं करते। आप अपने हिस्से की सारी खुशियां हमें दे देते'
विज्ञापन

6 of 10
Kapurthala Suicide
'मम्मी-पापा जी हम बहुत शरारती हैं, हमने आपको कभी खुुशी नहीं दी, हमें बहुत तकलीफ होती है, जब आप परेशान रहते हैं। पुलिस अंकल आपसे हमारी हाथ जोड़कर विनती है कि यह सब मैंने अपनी मर्जी से किया है। मेरे मम्मी-पापा को परेशान न करें।' 
विज्ञापन

7 of 10
Kapurthala Suicide
घटना के बाद जहां पूरे मोहल्ले के लोग हैैरान हैं। अभिमन्यु की अजीत नगर स्थित नाई की दुकान के आसपास के लोगों का कहना है कि उसका काम बहुत अच्छा था। वहीं मोहल्ले के लोगों के गले भी यह बात नहीं उतर रही है। 

8 of 10
Kapurthala Suicide
थाना सिटी की पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता राजकिशोर ठाकुर ने बताया कि उनका बेटा आर्थिक तंगी से परेशान था। क्योंकि बहनें बड़ी हो रही थी, जिससे वह चिंतित था। इसके चलते उसने इतना संगीन कदम उठाया।

9 of 10
Kapurthala Suicide
अभिमन्यु की माता गीता देवी का कहना है कि उनके पति राज किशोर और अभिमन्यु अलग-अलग नाई की दुकान चलाते थे। घर में कोई आर्थिक तंगी नहीं थी और काम भी ठीक था, लेकिन अभिमन्यु ने यह कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है। घर में कोई लड़ाई-झगड़ा भी नहीं था।
विज्ञापन

10 of 10
Kapurthala Suicide
एसएसपी संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। डीसी कपूरथला मोहम्मद तैय्यब ने कहा कि इस मामले में एसडीएम कपूरथला नयन भुल्लर को 15 दिन में मैजिस्ट्रेट जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के आदेेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें