फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बीच युवराज की शादी पर कुछ ऐसा बोले योगराज, खुश होंगे मोदी

Fri, 25 Nov 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
नोटबंदी के बीच युवराज की शादी पर बोले योगराज
नोटबंदी के बीच अभिनेता योगराज सिंह ने युवराज की शादी की तैयारियों पर कुछ ऐसा बोला, मोदी जी खुश हो जाएंगे। जानिए, क्या बोले वो?
विज्ञापन

2 of 6
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में आए योगराज ने नोटबंदी के बाद शादी की तैयारियों में आ रही मुश्किलों के सवाल पर कहा कि उन्हें कोई मुश्किल नहीं आ रही। अगर कहीं कोई दिक्कत है भी तो देश के सामने कुछ भी नहीं। युवराज की शादी जैसे सोची गई थी वैसे ही होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
योगराज सिंह, युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
योगराज सिंह के मुताबिक वह चाहते हैं कि युवराज की शादी साधारण परंतु खास तरीके से संपन्न हो। वैसे भी शादी समारोह में खर्च उतना ही करना चाहिए जितना जरूरी है। फिजूल खर्ची की जरूरत नहीं। हर वह शख्स जो युवी को चाहता है और उसे आशीर्वाद देना चाहता है वह शादी में आमंत्रित है। 

4 of 6
योगराज सिंह, युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
योगराज के मुताबिक इस बारे में वह युवराज से भी बात कर चुके हैं, हालांकि आखिरी फैसला युवराज और हेजल का ही होगा। 25 नवम्बर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘कच्चे धागे’ की प्रोमोशन के दौरान चंडीगढ़ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान योगराज सिंह ने यह बात कही। 
 
विज्ञापन

5 of 6
युवराज सिंह - फोटो : instagram
युवराज की शादी को लोग सालों याद रखेंगे, हर कोई जो युवी से प्यार करता है इस शादी में आमंत्रित है। शादी, शादी नहीं पर खुद में अद्भुत होगी। बकौल योगराज उन्हें किसी को कार्ड देकर आमंत्रित करना बिल्कुल पसंद नहीं। मैं सामने वाले से मिलकर हाथ जोड़ विनती करूंगा कि आप युवी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह - फोटो : instagram
योगराज सिंह के मुताबिक शादी हमेशा तब करनी चाहिए जब आप इसके लिए शादी के लिए तैयार हों। मेरा मानना है कि परिपक्वता उम्र से नहीं दिमाग से आती है। योगराज के मुताबिक जब पहली बार युवराज और हैजल मेरे पास आए थे उसी दिन मैंने उन्हें बाबा जी का आशीर्वाद दिलवा के हेजल को बहू मान लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें