टी-20 वर्ल्डकप सिर पर है। एशिया कप में युवराज सिंह छाए हुए हैं। ऐसे में उनके पिता योगराज सिंह ने युवी की तारीफ करते हुए उनकी शादी को लेकर ताजा बयान दिया है।
विज्ञापन
युवराज की शादी को लेकर पिता योगराज का नया खुलासा
2 of 6
युवराज सिंह, योगराज सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए योगराज सिंह से जब युवराज सिंह की शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारत में हो रहे टी-20 वर्ल्डकप के बाद वे युवराज और हेजल की शादी धूमधाम से करेंगे। बेटे की शादी में उनका खूब नाचने का अरमान है।
विज्ञापन
युवराज की शादी को लेकर पिता योगराज का नया खुलासा
3 of 6
युवराज सिंह, योगराज सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
योगराज सिंह खुद एक पूर्व क्रिकेटर और सफल पंजाबी फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जीतने वाले उनके बेटे युवराज सिंह ने जिस तरह से टीम इंडिया में कम बैक किया वह मुझे अच्छा लगा। मैं चाहता हूं कि युवराज की शादी जल्द हो जाए।
युवराज की शादी को लेकर पिता योगराज का नया खुलासा
4 of 6
युवराज सिंह, योगराज सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
योगराज सिंह ने कहा कि युवराज 15 साल से क्रिकेट खेल रहा है और क्रिकेट ही खेलेगा। आने वाले 5 सालों में वह साबित करेगा कि वह क्या है? मैं चाहता था कि उसे परिवार और क्रिकेट से दूर कोई ऐसा साथी मिलें, जो उसे समझ सके। मैंने अपने फिल्मी सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे परंतु किसी का दिल नहीं दुखाया।
विज्ञापन
युवराज की शादी को लेकर पिता योगराज का नया खुलासा
5 of 6
युवराज सिंह, योगराज सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
बता दें कि युवराज सिंह ने इंडोनेशिया के शहर बाली में हेजल कीच के साथ नवंबर में सगाई की थी। वहीं, हेजल कीच ने सगाई की अंगूठी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सगाई के समय युवराज-हेजल की शादी 18 फरवरी के आसपास होने की खबरें थीं, लेकिन युवी जब टीम में शामिल हुए, शादी लेट हो गई।
मूलरूप से ब्रिटेन की रहने वाली 27 साल की हेजल कुछ हिन्दी फिल्मों में भी नज़र आई थी। हेजल ने टीवी विज्ञापनों में भी काम किया और माना जाता है कि इन्ही विज्ञापनों में काम करते हुए वो युवराज सिंह से टकराई, आंखे चार हुई और प्रेम परवान चढ़ने लगा था। हेजल ने गायकी में भी हाथ अजमाए हैं।