फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेश्वर दत्त की शादी से पहले सामने आई रियो में हार की वजह

Sun, 15 Jan 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
योगेश्वर दत्त
योगेश्वर दत्त जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले ही उनके रियो में हारने की वजह सामने आ गई।
विज्ञापन

2 of 6
योगेश्वर दत्त
ओलंपिक मेडलिस्ट योगेश्वर दत्त जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह उनके जीवन का एक सुनहरा पल होगा। लेकिन इस धुरंधर पहलवान के जीवन में कई ऐसे पल आए, जिनसे न केवल उनका परिवार बल्कि देश भी गौरवान्वित हुआ। कुछ पल ऐसे भी रहे जिनसे योगेश्वर को मायूस हाथ लगी। ऐसा ही एक पल रियो में आया था।
विज्ञापन

3 of 6
योगेश्वर दत्त
जब देशभर के फैंस को योगेश्वर से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी लेकिन दुर्भाग्य से वे मुकाबला हार गए थे। इसका कारण योगेश्वर का दांव नहीं था।बल्कि हार के पीछे जो वजह रही, वह थी उनकी चोट। योगेश्वर के भाई मुकेश ने खुलासा किया कि रियो में एक सप्ताह पहले प्रैक्टिस के दौरान योगेश्वर की पीठ में चोट लग गई थी। हालांकि, चोट इतनी गंभीर नहीं थी कि मैच न खेल पाए। दूसरा, रियो जाने से पहले जार्जिया में घुटने में भी दर्द महसूस हुआ था। फिर भी योगेश्वर गोल्ड जीतने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त था, लेकिन वह उसका दिन नहीं था। इसलिए मैच हार गया।

4 of 6
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
चोटों ने रोकी बार-बार राह, फिर भी खेले चार ओलंपिक: 
योगेश्वर दत्त ने अपनी फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो जारी किया था। इसमें दिखाया गया है कि उसे कब-कब और कहां-कहां चोट लगी। इसके बावजूद 2004, 2008, 2012 और 2016 के ओलंपिक में योगेश्वर ने हिस्सा लिया था। 2012 के लंदन ओलंपिक में योगेश्वर ने कांस्य पदक तक जीता। हालांकि, अपने आखिरी ओलंपिक में योगेश्वर अप्रत्याशित तरीके से हार गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
योगेश्वर दत्त की मां - फोटो : Amar ujala
योगेश्वर के भाई मुकेश ने बताया था कि मैच के बाद योगेश्वर से बात हुई थी। उसने बताया कि, ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा। आज उसका दिन नहीं था। मुकेश ने खुलासा किया कि एक सप्ताह पहले रियो में प्रेक्टिस के दौरान योगेश्वर की पीठ में चोट लग गई थी। जबकि 15 दिन पहले घुटने में दर्द हुआ था। इतना ही नहीं, 2004 से अब तक 10 बार चोट लगी। इसके बावजूद वह ओलपिंक तक पहुंचा, यह किसी से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योगेश्वर दत्त
गुरु बनकर नए पहलवान तैयार करेगा योगेश्वर:
कोच जगबीर मलिक ने बताया था कि योगेश्वर रियो में जीत हासिल नहीं कर सका तो क्या हुआ। लौटकर न केवल गांव के अखाड़े, बल्कि अकादमी में पहलवान तैयार करेगा। अब द्रोणाचार्य की भूमिका में नजर आएगा। पूरे गांव को उन पर नाज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें