योग की पाठशाला में जानिए कि शरीर पर जमी फालतू चर्बी कैसे कम की जाए। इसके लिए आपको एक आसन करना होगा, जिससे निश्चित ही फायदा होगा।
विज्ञापन
2 of 8
धनुरासन
- फोटो : फाइल फोटो
धनुरासन स्वस्थ शरीर का रामबाण
धनुरासन योग का एक कंप्लीट पैकेज है। इसके करने से पूरी बॉडी स्वस्थ रहेगी और मन भी प्रफुल्लित रहेगा। पंचकूला से योग एक्सपर्ट शैली ने धनुरासन के विभिन्न फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि धनुरासन करिए और स्वस्थ रहिए।
विज्ञापन
3 of 8
धनुरासन
- फोटो : फाइल फोटो
धनुरासन है क्या
योग गुरु शैली ने बताया कि धनुरासन करते समय शरीर धनुष की आकृति का बन जाता है। इस मुद्रा में पेट और जांघ धनुष के हिस्से के रूप में होता है और पैरों का निचला हिस्सा एवं भुजाएं धनुष के तने हुए हिस्से का काम करती हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण आसन है, जिसे करने पर कई तरह के फायदे होते हैं।
4 of 8
धनुरासन
- फोटो : फाइल फोटो
धनुरासन के फायदे
धनुरासन करने से पेट और उसके आसपास के क्षेत्रों में खिंचाव होता है, जिससे शरीर की फालतू चर्बी कम होती है। धनुरासन से पाचन प्रक्रिया सही होती है। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की प्रक्रिया भी सामान्य रहती है और हृदय भी स्वस्थ रहता है। धनुरासन कमरदर्द से निजात दिलाने के लिए फायदेमंद है।
विज्ञापन
5 of 8
धनुरासन
- फोटो : फाइल फोटो
कैसे करना चाहिए
धनुरासन करने से पेट पर जोर पड़ता है, इसलिए इसे सुबह के समय खाली पेट करना चाहिए। धनुरासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं। इसके बाद दोनों घुटनों को मोड़कर पैरों को पीछे की ओर उठाते हुए हल्का सा झुकाएं और धनुषाकार बनाते हुए अपनी एड़ियों को हाथों से पकड़ें। पैरों को थोड़ा और ऊपर उठाएं और सांस लेते हुए हाथ से अपनी एड़ियों को खींचने की कोशिश करें। एड़ियों को खींचते समय पेट के वजन का संतुलन बनाए रखें और सिर को बिल्कुल सीधे रखें। इस धनुषाकार पोज को करते समय सांस लेने और छोड़ने पर अधिक ध्यान दें। सांस लेने के एक से बीस सेकेंड बाद इसे हल्के से छोड़ें और फिर आराम की मुद्रा में फर्श पर लेटे रहें। इस प्रक्रिया को कई बार दोहराया जा सकता है।
विज्ञापन
6 of 8
धनुरासन
- फोटो : फाइल फोटो
किसे करना चाहिए
धनुरासन बच्चे, महिलाएं, पुरुष, हर आयु वर्ग के व्यक्ति कर सकते हैं। योग एक्सपर्ट की मानें तो सुबह का समय धनुरासन के लिए उचित है। इसे करने से ब्लड प्रेशर, मोटापे संबंधी बीमारी से निजात पाया जा सकता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
7 of 8
धनुरासन
- फोटो : फाइल फोटो
किसे नहीं करना चाहिए
हृदय रोगों के मरीजों और उच्च रक्तचाप से पीड़ित मरीजों को यह आसन करने से बचना चाहिए। अगर आप हॉर्निया, अल्सर, कोलाइटिस एवं पेट की किसी भी बीमारी से पीड़ित हैं तो इस आसन को न करें। इस आसन में पेट पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है।
क्या सावधानियां बरतें
भोजन करने के कम से कम तीन घंटे तक धनुरासन को नहीं करना चाहिए। यह आसन अधिवृक्क ग्रंथि और तंत्रिका केंद्र को ठीक रखता है। रात को सोने से पहले धनुरासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं और मासिक धर्म से पीड़ित महिलाओं को धनुरासन किसी भी स्थिति में नहीं करना चाहिए।