फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के वे 5 चर्चित चेहरे, जो साल भर सुर्खियों में रहे

Thu, 24 Dec 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
हरियाणा में पहली बार सत्ता में आई भाजपा सरकार का पूरा साल चुनौतियों से निपटने में निकल गया। देखिए, 5 चर्चित चेहरे। रिपोर्टः प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के वे 5 चर्चित चेहरे, जो साल भर सुर्खियों में रहे

2 of 6
अनिल विज: योग गुरु रामदेव को हरियाणा का ब्रांड अंबेसडर बनाने सहित अन्य मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मीडिया की सुर्खियां बटोरीं। उनकी कार्यशैली, सीआईडी व अफसरशाही से विवाद विज की कार्यशैली का अहम हिस्सा रहा। फतेहाबाद एसपी के साथ हुई जुबानी जंग के बाद वे नेशनल मीडिया में भी छाए रहे।
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के वे 5 चर्चित चेहरे, जो साल भर सुर्खियों में रहे

3 of 6
कविता जैन: हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन को दी गई ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की जिम्मेदारी को उन्होंने बखूबी निभाया। विवादों से दूर रह कर मुख्यमंत्री के कामकाज में निष्ठा दिखाने का नतीजा यह हुआ कि अर्बन लोकल बॉडी जैसा एक और महकमा संभालने का जिम्मा मिला। साल के अंतिम दौर में उन्होंने पंचकूला जैसे चर्चित नगर निगम में छापा भी मार दिया।

देखिए, हरियाणा के वे 5 चर्चित चेहरे, जो साल भर सुर्खियों में रहे

4 of 6
ओम प्रकाश धनखड़: किसानों को कायर कहने वाले कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ को अंतत: दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस कर सफाई देनी पड़ी, लेकिन उनके इस बयान से विपक्ष को मुद्दा मिल गया। इसके अलावा कृषि मंत्री के लिए कई चुनौतियां भी रहीं। खाद की कमी से आते ही आते उन्हें रू-ब-रू होना पड़ा। सरकार बनते ही ओलावृष्टि ने भी फसलों को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के वे 5 चर्चित चेहरे, जो साल भर सुर्खियों में रहे

5 of 6
रामबिलास शर्मा: प्रदेश सरकार के छह महीने के कार्यकाल में आम जनता के साथ सीधा जुड़ा हुआ विभाग संभालने वाले शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा कंप्यूटर अध्यापकों और गेस्ट टीचरों के विवाद में उलझे रहे। परिवहन आयुक्त अशोक खेमका का तबादला भी रामबिलास को चर्चा में लेकर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, हरियाणा के वे 5 चर्चित चेहरे, जो साल भर सुर्खियों में रहे

6 of 6
कैप्टन अभिमन्यु: भारी-भरकम महकमों का बोझ झेल रहे हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु साल पर काम में ही उलझे रहे। वित्त मंत्री के तौर पर पहला बजट उनके लिए चुनौती बना। कैप्टन का मजबूत पक्ष यह रहा है कि उन्होंने विधानसभा में सरकार का पक्ष मजबूती के साथ रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें