फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का अंतिम संस्कार करने गए तो अचानक दिखा कुछ ऐसा, देख पिता के होश उड़े

Mon, 21 Aug 2017 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गई बच्ची
नवजात बच्ची का अंतिम संस्कार करने के लिए गए तो अचानक कुछ ऐसा दिखा, जिसे देखकर पिता के होश उड़ गए। लोगों की आंखें भी फटी रही गई, आपको भी यकीं न होगा। 
विज्ञापन

2 of 7
अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गई बच्ची
मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पिता अंतिम संस्कार के लिए ले गया तो आखिरी बार चेहरा देखना को पॉलीथिन हटाया तो देखा कि बच्ची की आंखें खुली है और वह हाथ हिला रही है।
 
विज्ञापन

3 of 7
अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गई बच्ची - फोटो : अमर उजाला
यह देखते ही पिता चिल्लाने लगा और बच्ची को पॉलीथिन से बाहर निकाला। बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी, लेकिन फिर भी घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए तो पता चला कि वह जिंदा है और सांसें चल रही है।

4 of 7
अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गई बच्ची
पुराना हमीदा की आनंद कालोनी निवासी जुबेर हसन ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के जिला रोहतास के गांव घमाड़ी का रहने वाला है। उसकी पत्नी शाहिना खातून छह माह की गर्भवती थी। शुक्रवार सुबह पेट में दर्द होने पर जेपी अस्पताल में भर्ती कराया था। 
विज्ञापन

5 of 7
अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गई बच्ची
डॉक्टर ने बताया कि डिलीवरी समय से पहले हो जाएगी। अस्पताल में उसके साथ शाहिना की बहन शबिहा खातून भी थी। जुबेर ने बताया कि शनिवार तड़के चार बजे शाहिना ने नॉर्मल डिलीवरी से बच्ची को जन्म दिया। स्टाफ ने उन्हें बताया कि बच्ची मरी हुई है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गई बच्ची
डॉक्टरों ने बच्ची को एक थैली में बांधकर दे दिया। उसे लेकर वे घर आ गए और जब बच्ची को दफनाने की तैयारियां हो रही थी तो देखा कि बच्ची की आंखें खुली थी। वह हाथ भी हिला रही थी। वे बच्ची को सिविल अस्पताल लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंतिम संस्कार से पहले जिंदा हो गई बच्ची
वहां से उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि उनके पास बच्ची को रखने के लिए मशीन नहीं है, इसलिए वे उसे पीजीआई ले जाएं। वह उसे पीजीआइ के बजाय घर ले आए। मामले में बच्ची के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें