नई दिल्ली में हाल ही में हुए WWE के दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर चुका देश का दूसरा 'खली' अब अमेरिका में भारत का नाम रोशन करने से इरादे से उतरेगा।
विज्ञापन
अब अमेरिका में WWE के रिंग में उतरेगा देश का दूसरा 'खली'
2 of 5
द ग्रेट खली के बाद WWE में उतरे दूसरे भारतीय पहलवान सतेंद्र डागर का सोनीपत के गांव बाघडू़ पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों और नोटों के हार के साथ स्वागत किया गया। पिता वेदपाल ने अपने लाडले का स्वागत फूलमालाओं से किया।
विज्ञापन
अब अमेरिका में WWE के रिंग में उतरेगा देश का दूसरा 'खली'
3 of 5
घर पहुंचने पर सतेंद्र डागर ने सबसे पहले मां कृष्णा का आशीर्वाद लिया। अपनी जीत का सेहरा परिवार के सिर बांधते हुए सतेंद्र ने कहा कि पिता वेदपाल समेत पूरे परिवार का ही साथ था, जिसके कारण वह आज इस मुकाम पर पहुंचा है।
अब अमेरिका में WWE के रिंग में उतरेगा देश का दूसरा 'खली'
4 of 5
सतेंद्र ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि 15 जनवरी को WWE की डेब्यू फाइट में उन्होंने चेड गेबल को हराया था। यह फाइट कुल 8 मिनट की थी। वहीं 16 जनवरी को उसने टैग टीम की फाइट की थी। इस दौरान जैसन-जोर्डन को हराया। यह फाइट 15 मिनट चली थी।
अब अमेरिका में WWE के रिंग में उतरेगा देश का दूसरा 'खली'
5 of 5
सितेंद्र ने बताया कि WWE के साथ उनका 3 साल का अनुबंध है। उन्हें 'जीतरामा' नाम मिला है। पहले वह अमेरिका में ट्रेनिंग कर चुके हैं। अब प्रोफेशनल रेसलिंग में शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें मंगलवार को अमेरिका के लिए रवाना होना है।