फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खली की चेली को पीटने वाली ने खोला सलवार सूट पहन अखाड़े में उतरने का राज

Wed, 19 Jul 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
wrestler kavita dalal
द ग्रेट खली की चेली को रिंग में पीटने वाली महिला ने पहली बार ये राज खोला की वह सलवार सूट पहनकर अखाड़े में क्यों उतरी थी, आप भी जानिए सच।
विज्ञापन

2 of 6
wwe wrestler kavita dalal
हम बात कर रहे हैं wwe पहलवान, हार्ड केडी के नाम से मशहूर द ग्रेट खली की स्टूडेंट्स कविता दलाल की, जो हाल ही में डब्ल्यूडब्ल्यूई में खेल कर वतन लौटी। इस दौरान जब कविता दलाल से सलवार सूट पहनकर अखाड़े में उतरने का कारण पूछा गया तो उन्होंने एक बड़ा राज खोला। कविता ने बताया कि उन्हें पहलवानी में रुचि थी, लेकिन वे इसमें कुछ अलग करना चाहती थी, नाम कमाना चाहती थी। 
विज्ञापन

3 of 6
wwe wrestler kavita dalal
कविता ने बताया कि इसके लिए उन्हें मौके की तलाश थी और उन्हें मिला। उस दिन वे बेटे को लेकर मुकाबला देखने गई थीं, लेकिन बुलबुल ने चैलेंज किया और वे सलवार सूट में ही उनसे भिड़ गई। कविता ने बताया कि सलवार सूट में अखाड़े में उतरकर उन्होंने भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने का उद्देश्य भी पूरा किया। मैं चाहती थी कि दुनिया देखे की पहलवानी सलवार सूट पहनकर भी की जा सकती है। 

4 of 6
kavita dalal
गौरतलब है कि सोमवार को कविता दलाल अपने गांव मालवी पहुंची, जहां उनका जबरदस्त स्वागत किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी बहादुर बेटी का स्वागत करने के लिए इकट्ठा हो गए। जैसे ही ​कविता दलाल एयरपोर्ट पर उतरी तो उनकी मां, सास और पूरा परिवार स्वागत में पलकें बिछाए खड़ा था। उसके बाद उन्हें ढोल नगाड़ों के साथ गांव ले जाया गया। यहां पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व रुपयों से उनका स्वागत किया। 
विज्ञापन

5 of 6
लेडी खली पहलवान कविता दलाल
कविता दलाल ने अमेरिका के फ्लोरिडा में 13 व 14 जुलाई को हुए wwe के मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। कविता दलाल को इस प्रदर्शन से उम्मीद है कि उसका चयन सितंबर माह में होने वाले डब्लूडब्लूई के दूसरे चरण के लिए हो जाएगा। इस इवेंट में दुनिया भर के 32 पहलवानों ने भाग लिया था। यह इवेंट सिंगल एलिमिनेशन पर आधारित था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कविता दलाल, रेसलर
बता दें कि 13 जून 2016 को कविता दलाल जालंधर में अपने चार साल के बेटे के साथ खली का रेसलिंग शो देखने गई थी। इस शो में पहलवान बुलबुल ने लोगों को खुला चैलेंज दिया। इस चैलेंज को कविता दलाल ने स्वीकार किया और सलवार सूट में होने के बावजूद वे रिंग में उतर गई। उसके बाद ऐसा माहौल बना कि उन्होंने बुलबुल की धुलाई कर दी। उसके बाद वे सुर्खियों में रहीं और उनकी काफी चर्चा हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें