पीयू में जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के मौके पर पहुंचे खली। उनके साथ वो शख्स भी था जिनसे खली बहुत ज्यादा डरते हैं। यह शख्स और कोई नहीं बल्कि उनकी नन्ही सी बेटी है लवलीन। ऐसे तो खली किसी भी कार्यक्रम में अकेले ही जाते हैं लेकिन चंडीगढ़ में पहली बार अपनी पत्नी हरपिंदर कौर और बेटी लवलीन के साथ पहुंचे। मौका था पंजाब यूनिवर्सिटी में बुधवार से शुरू होने वाले जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का।
विज्ञापन
2 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्ाली
- फोटो : amar ujala
यहां ग्रेट खली युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने युवाओं से कहा कि वह देश में अपने जैसे हजारों खली बनाना चाहते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट) में भारत को पहचान दिलाने वाले दलीप सिंह राणा यानी द ग्रेट खली इन दिनों भारत में रेसलर्स को उभारने का जिम्मा संभले हैं।
विज्ञापन
3 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्ाली
- फोटो : amar ujala
खली ने बताया कि देश में रेसलर्स के दिन आ गए हैं। भारत में युवा रेसलिंग में अपना भविष्य संवार रहे हैं। पहले भारतीय रेसलर्स को इतना महत्व नहीं मिलता था। वह नौकरी को तरसते थे। लेकिन अब सतिंदर चौधरी और लवप्रीत डब्ल्यूडब्ल्यूई तक पहुंच चुके हैं। जहां पैसा और शोहरत दोनों मिलती है।
4 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्ाली
- फोटो : amar ujala
ग्रेट खली ने बताया कि रेसलिंग में खेलने वाले भी खिलाड़ी ही होते हैं, जो स्पोर्ट्स का ही एक रूप है। इसमें विश्व भर के रेसलर्स भाग लेते हैं। इसे ओलंपिक में शामिल किया जाना चाहिए। जिससे और अधिक युवा इस खेल से जुड़ सकें। साथ ही उन्होंने अपनी अकादमी के बारे में कहा कि इन दिनों तकरीबन 200 से अधिक युवा अभ्यास कर रहे हैं। वहीं उन्होंने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले सभी भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
5 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्ाली
- फोटो : amar ujala
खली ने कहा कि युवाओं को खासतौर पर नशे से दूर रहना चाहिए। इससे पूरा परिवार बिखर जाता है। खेलों में नशे के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए एसोसिएशन को डोप टेस्ट का सहारा लेना चाहिए। वहीं पंजाब पुलिस को ट्रेनिंग देने के मामले में खली ने कहा कि पंजाब पुलिस कर्मचारियों को ट्रेनिंग देनी थी। लेकिन इसके लिए कर्मचारियों को फुल टाइम देना पड़ना था। इस वजह से यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
6 of 7
पंजाब यूनिवर्सिटी में ख्ाली के साथ्ा पहुंची रेसलर बुलबुल
- फोटो : amar ujala
खली के साथ पीयू पहुंची महिला रेसलर बॉबी बुलबुल ने फेसबुक पर वायरल हुई वीडियो के बारे में बताया कि उनकी फाइट जालंधर में चल रही थी। वहीं फाइट देखने वालों ने बुलबुल को फाइट करने के लिए चैलेंज किया। हरियाणा की कविता उनके साथ फाइट के लिए तैयार हो गई। जब उनकी फाइट शुरू हुई तो कविता के पंचों से लगा की वह एक बेहतरीन फाइटर है। कविता के साथ उनकी फाइट शनिवार को होगी।
पंजाब यूनिवर्सिटी पहुंचे द ग्रेट ख्ाली की पत्नी और बेटी
- फोटो : amar ujala
रेसलिंग के इतिहास में सबसे जानदार समर स्लैम में इस बार कोई भी भारतीय न होने पर खली ने दुख जताते हुए कहा कि भारत में रेसलिंग को प्रोफेशन की तरह लेना चाहिए। खली की पत्नि ने हरपिंदर कौर ने बातचीत के दौरान बताया कि वह हमेशा खली के मुकाबले देखने के लिए उत्सुक रहती हैं। लेकिन कभी-कभी जब खली को चोट लगती तो वह मायूस हो जाती हैं।