फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WWE चैंप ‘द ग्रेट खली’ के लाखों चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

Tue, 04 Oct 2016 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
द ग्रेट खली
WWE चैम्पियन दलीप सिंह राणा ‘द ग्रेट खली’ के लाखों चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वे फिर से रिंग में उतरने वाले हैं।
विज्ञापन

2 of 5
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
द ग्रेट खली’ एक बार फिर रिंग में विदेशी रेसलर्स से लड़ते दिखाई देंगे। 8 अक्तूबर को गुड़गांव में जबकि 11 को पानीपत में कॉटिनेंटल रेसलिंग इवेंट में खली, दुनिया के 15 रेसलर्स के सामने एक बार फिर दम-खम दिखाएंगे। इस इवेंट में खली के साथ 35 भारतीय पहलवान भी होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
खली ने दुनिया भर के रेसलिंग के दिग्गजों को चुनौती देते हुए कहा कि किसी भी मात देने में अभी भी पूरी तरह सक्षम हैं। खली ने कहा कि खेल चाहे कोई भी हो, मनोरंजन है। उन्होंने कहा कि रेसलिंग के क्षेत्र में कदम रखने के लिए न तो उनके पास पैसे थे और न ही कोई सहयोग, बावजूद इसके अमेरिका में दस वर्षों का वक्त बिताया।

4 of 5
ये हैं द ग्रेट खली की तीन साल की बेटी अवलीन।
खली ने कहा कि पंजाब में उन्होंने दो लड़कों से सेंटर खोला था, आज 250 युवा है, जो किसी भी पहलवान से कम नहीं हैं। यह बेहद खुशी की बात है कि पंजाब के युवा अब नशे से दूर होकर रेसलिंग की ओर से धीरे धीरे रुख करने लगे हैं। पंजाब स्थित एकेडमी में हरियाणा के भी कई खिलाड़ी हैं, जिनके प्रदर्शन दिनों दिन बेहतर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
खली ने कहा कि इस बार गोरों को यहां बुलाया गया है, ताकि उन्हें अहसास हो सके कि देश से बाहर अपनी प्रतिभा को साबित करना कितना मुश्किल है। खली से जब रियो ओलंपिक को लेकर सवाल पूछा गया कि कुश्ती में अपना रिकॉर्ड बना चुके खिलाड़ी को भी आमंत्रित किया गया है तो खली ने कहा कि मैं किसी ओलंपियन से कम हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें