हम आपको मिलवा रहे हैं एक ऐसे शख्स से, जिसके डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन द ग्रेट खली भी कायल हैं और वे उसकी तारीफ करते नहीं थकते। जानिए कौन है ये?
विज्ञापन
2 of 5
आवेश कुमार दिव्य के फैन बने द ग्रेट खली
ये हैं 23 साल के पहलवान आवेश कुमार दिव्य। आवेश मध्यप्रदेश के भोपाल में कमला नगर, ईस्ट पिपलानी के रहने वाले हैं। तमाम विरोधों के बावजूद आवेश ने पहलवानी को करिअर बनाया और जिंदगी को सही दिशा दी।
विज्ञापन
3 of 5
आवेश कुमार दिव्य के फैन बने द ग्रेट खली
आवेश की इसी काबिलियत के द ग्रेट खली कायल हैं। आवेश ने अपने दम खम से खली के रेसलिंग रिंग में तो जगह बनाई ही है, वे अब खली की कंपनी के जीएम भी हैं। आवेश अपनी कामयाबी का श्रेय अपने बड़े भाई को देते हैं।
4 of 5
आवेश कुमार दिव्य के फैन बने द ग्रेट खली
आवेश कहते हैं कि पहलवानी का कैरिअर चुनते समय उन्हें काफी विरोध झेलना पड़ा। शुरुआत में मां-बाप ने भी इसे खतरा बताते हुए मना कर दिया, लेकिन बड़े भाई ने मोर्चा संभाला और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
आवेश के पिता प्रद्युम्न कुमार दिव्य भेल कंपनी से रिटायर्ड हैं। मां डॉली दिव्य हाउसवाइफ हैं और बड़ा भाई आकाश ग्राफिक डिजाइनर हैं। वे बेटे की सफलता से काफी खुश हैं और अब उसके इस फैसले की कद्र करते हैं।