डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन 'द ग्रेट खली' यानी दिलीप सिंह राणा अब एक ऐसा काम करने जा रहे हैं कि सब देखते रह जाएंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद इसका खुलासा किया।
विज्ञापन
2 of 6
द ग्रेट खली
द ग्रेट खली अब हरियाणा में भी नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और युवाओं को पहलवानी करने के लिए प्रेरित करेंगे। खली हरियाणा के यमुनानगर में राहगीरी कार्यक्रम में शिरकतर करने आए थे। यहां उन्होंने कहा कि पंजाब के नशे का जहर हरियाणा तक पहुंच गया है। वे पंजाब की तरह हरियाणा में भी नशे के खिलाफ विशेष मुहिम चलाएंगे।
विज्ञापन
3 of 6
द ग्रेट खली
इसके लिए खली शहर-शहर जाकर युवाओं से नशा छोड़कर सेहतमंद जिंदगी अपनाने का आग्रह करेंगे और उन्हें अपनी फिटनेस मुहिम से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को संभालने की जरूरत है कि वो किसी के बहकावे में न आएं और नशों से दूर रहें। क्योंकि नशे से न सिर्फ एक व्यक्ति बल्कि उसका पूरा परिवार खत्म हो जाता है।
4 of 6
द ग्रेट खली
- फोटो : SELF
द ग्रेट खली ने ऐलान किया है कि वे हरियाणा के पहलवानों को डब्ल्यूडब्ल्यूई लेवल की तैयारी कराएंगे। इसके लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र में एकेडमी खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जहां कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट यानि सीडब्ल्यूई शुरू करेंगे। उनका मकसद देश में ऐसा ढांचा खड़ा करने का है, जिससे यहां का टैलेंट यहीं मंच हासिल कर सके और वे इसी दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
द ग्रेट खली
खली का इरादा इन्हीं के सहारे अपनी लीग को डब्ल्यूडब्ल्यूई के बराबर खड़ा करना और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने का है। खली ने बताया कि वे देश के युवाओं को अपनी तरह रिंग में चमकता देखना चाहते हैं। नशे के खिलाफ प्रदेश के शहरों में अपनी रेसलिंग लीग के शो भी करेंगे।
द ग्रेट खली ने हरियाणा के युवाओं की तारीफ की और बताया कि वैसे तो में पंजाब में रहता हूं, लेकिन हरियाणा से मेरा बड़ा पुराना नाता है। हरियाणा के युवा स्पोर्ट्स के प्रति डेडिकेटेड है। इनमें जोश है, मेरी एकेडमी में भी हरियाणा के युवा हैं। उनमें जोश है वो दिल से काम करते हैं।